प्रकृति का रौद्र रूप कब और किस रूप में सामने आ जाए, इसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। नेपाल इन दिनों भारी बारिश और भूस्खलन (Landslide) की भीषण मार झेल रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इसमें एक पूरा पहाड़ देखते ही देखते मलबे में तब्दील होता नजर आ रहा है।
कुछ ही सेकेंड में ढह गया पहाड़ वायरल वीडियो की शुरुआत में सब कुछ शांत और सामान्य दिखाई देता है। कुछ लोग दूर से इस प्राकृतिक नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे, लेकिन तभी अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरकने लगा। पलक झपकते ही मिट्टी, बड़े पत्थर और भारी मलबा नीचे की तरफ गिरना शुरू हो गया।
खौफ में लोग पहाड़ के गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस डरावने मंजर को देखकर वहां खड़े लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। यह घटना नेपाल के मस्टैंग इलाके की बताई जा रही है, जहाँ भारी बारिश के बाद पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा नदी की ओर खिसक गया।
सोशल मीडिया पर मची सनसनी वीडियो देखने के बाद यूजर्स स्तब्ध हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रकृति के सामने इंसान कितना बेबस है, यह नजारा देखकर समझ आता है। वहीं अन्य यूजर्स ने इसे बेहद डरावना बताते हुए नेपाल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है।
नेपाल में तबाही के हालात भारी बारिश और भूस्खलन के चलते नेपाल के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच कुदरती आपदा से जुड़ी घटनाओं में अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। फिलहाल, राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं, लेकिन खराब मौसम बचाव कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है।
A massive landslide has struck Nepal and the footage is hard to believe
— Surajit (@surajit_ghosh2) September 28, 2026
It looks like an entire mountain collapsed in seconds pic.twitter.com/P3vUPZMj6X
एशियन गेम्स: ट्रैक पर बेटियों का गोल्डन धमाका, भारत ने लगाई पदकों की अर्धशतकीय छलांग
बरसाना में फिर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
एशियन गेम्स 2026: भाई की बंदूक बनी जीत का जरिया, नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ वॉर : CM रेखा गुप्ता का 10-सूत्रीय एक्शन प्लान, जानें क्या बदलेगा?
थोड़ा रुको, गालियां खाओ : नांदेड़ सूखा सूची विवाद में अशोक चव्हाण का कथित ऑडियो वायरल
मौसम का बड़ा बदलाव : दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
चीन को हथियार बेचने की खबरों पर ट्रंप का यू-टर्न, बोले- शी जिनपिंग से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई
भारत-अमेरिका रिश्तों में क्यों दरार? जयशंकर ने खोली आतंकवाद और व्यापार की गांठ
बेंगलुरु सड़क पर दंगल : किराए को लेकर ऑटो ड्राइवर और युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट
कल 30 सितंबर: बंगाल की खाड़ी से उठा डिप्रेशन मचाएगा तबाही, 25 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट