28 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) को लेकर चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के चिरबासा में हुए भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 1200 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ भारी बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं और बिजली गिरने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, शिमला और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। दक्षिण भारत में कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और तेलंगाना में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली में आज आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है, जहाँ अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम 20°C से 22°C के बीच रहेगा। दिन भर हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी।
खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अरब सागर के सोमालिया तट और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी अंडमान सागर व म्यांमार तट के समीपवर्ती क्षेत्रों में स्थिति चुनौतीपूर्ण है। इन इलाकों में हवा की गति तेज होने के कारण समुद्र में हलचल ज्यादा रहेगी।
*VIDEO | Uttarakhand: Kedarnath route blocked by landslide in Rudraprayag s Chirbasa village, over 1200 pilgrims evacuated.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/khEVXLBZot
बैंक ग्राहकों के लिए राहत: 3 दिवसीय हड़ताल टली, सोमवार से सामान्य रहेगा कामकाज
एशियन गेम्स: गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ाती टीम इंडिया, सेमीफाइनल में ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं गेम चेंजर
फिल्मों में स्मोकिंग के पोस्टर्स पर संजय गुप्ता का तीखा प्रहार, एंटी-स्मोकिंग विज्ञापनों की उपयोगिता पर उठाए सवाल
मैं दुखी हूं, पर यह ठीक है : एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद छलका पीवी सिंधु का दर्द
वाराणसी: पंखे के गोदाम में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रमों के धमाकों से दहला इलाका
LPU कैंपस में उबाल: रेप के आरोपों से लेकर नेशनल हाईवे पर हंगामे तक, जानिए क्या है पूरा मामला?
नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा बवाल
कुल्लू में NCB का बड़ा प्रहार: 61 एकड़ में फैली अवैध गांजा की खेती तहस-नहस
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कालिख: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नड्डा ने दी कड़ी चेतावनी
बिग बॉस 20 में बड़ा उलटफेर: ईशा रिखी बाहर, सलमान खान ने डीपफेक और AI के खिलाफ छेड़ी जंग