एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपनी झोली में डाले। इसमें 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत अब तक कुल 37 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे सफल खेल रहा, जिसने अकेले 5 पदक दिलाए। महिला लॉन्ग जंप में एंसी सोजन गोल्ड के बेहद करीब थीं, लेकिन महज 4 सेंटीमीटर के अंतर से चूक गईं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 6.53 मीटर का रहा।
पुरुष हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। यह भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि 56 साल बाद इस इवेंट में कोई पदक आया है।
स्क्वैश कोर्ट पर भारत को दो सिल्वर मेडल मिले। महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह फाइनल मुकाबले हार गए। दोनों ही खिलाड़ियों को कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने 7934 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लगातार दूसरे एशियन गेम्स में अपनी चमक बिखेरी। वहीं, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज जीता। इसके अलावा, महिला 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
बॉक्सिंग रिंग में परवीन हुड्डा और नरेंद्र ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए हैं। वहीं, महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी पूल मैच में सिंगापुर को 7-0 से रौंदकर अपनी शानदार लय जारी रखी है। टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
9वें दिन के पदक विजेता:
A leap to remember from Ancy Sojan!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 27, 2026
She puts together a superb performance to bag Silver in the Women’s Long Jump at the #AsianGames2026. Brilliant effort, Ancy, and congratulations on a fantastic medal! pic.twitter.com/TMvQabMVgX
किंग कोहली का धमाका: शतक जड़कर सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़का छात्रों का गुस्सा: पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, हाईवे हुआ जाम
थप्पड़ कांड में नया मोड़: जिस युवक को प्रवेश वर्मा ने मारा, उसका है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: घर का रिजेक्टेड आदमी बना आसिफ खान, जयदीप अहलावत ने अरिश्फा को दिया फुल सपोर्ट
जापान में गूंजेगी आमिर खान की वापसी, 9 साल बाद सितारे जमीन पर से करेंगे धमाका
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का ‘थप्पड़कांड’: सड़क पर सवाल पूछने वाले युवक पर भड़के, वीडियो वायरल
तिलक नगर में बवाल: सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
पीसीबी में खलबली: इमाम-उल-हक की फॉरेंसिक जांच पूरी, रिजवान की चुप्पी ने बढ़ाई मुश्किलें
भारत की पहली LNG ट्रेन: साबरमती से शुरू हुआ रेलवे का ग्रीन सफर
त्रेता युग में चश्मा? अंजलि अरोड़ा की रामायण का पोस्टर देख भड़के लोग