बिहार में पिछले 10 दिनों के भीतर जमुई, समस्तीपुर, बांका और सीवान से सामने आए छेड़खानी के वायरल वीडियो ने राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। इन घटनाओं ने न केवल विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दिया है, बल्कि अब सत्ताधारी दल (NDA) के नेता भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हो गए हैं।
चिराग पासवान की तल्खी: शर्म आती है लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म आती है कि वह ऐसी सरकार का हिस्सा हैं। चिराग की इस टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्ष का कहना है कि जब गठबंधन के प्रमुख साथी ही सरकार पर भरोसा नहीं कर रहे, तो जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करे?
पुलिसिंग पर उठे गंभीर सवाल बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का खौफ खत्म हो चुका है और स्थिति यह है कि किसी बड़ी घटना के बाद एसपी तक फोन उठाने की जहमत नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि 2005 के दौर में अपराधियों में जो कानून का डर था, वह आज पूरी तरह गायब है।
सरकार कंगाल, नेता चाटुकार : विनय बिहारी का तंज बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपने ही अंदाज में सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने भोजपुरी में तंज कसते हुए कहा, केतना कर्ज खयबअ ए राजा? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटे गए और अब राज्य का खजाना खाली है। उन्होंने कुछ नेताओं पर मुख्यमंत्री की चाटुकारिता करने और अपराध का सारा दोष विपक्ष पर मढ़ने का आरोप लगाया।
जन सुराज और आरजेडी का सरकार पर हमला जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को विपक्ष को कोसने के बजाय अपने ही सहयोगियों की बात सुननी चाहिए। वहीं, आरजेडी के चितरंजन गगन ने कहा कि यह सरकार का कतई इक्बाल खत्म होने का प्रमाण है कि सत्ता पक्ष के नेता ही अब सड़कों पर उतरने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस की चुनौती: समर्थन वापस लें चिराग कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने चिराग पासवान के बयानों को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस ने चिराग को चुनौती दी है कि अगर उन्हें वास्तव में बिहार की बेटियों की चिंता है, तो वह केवल बयानबाजी न करें, बल्कि एनडीए सरकार से अपना समर्थन वापस लें। असित नाथ के अनुसार, चिराग केवल एनडीए में अपनी राजनीतिक सौदेबाजी की ताकत बढ़ाने के लिए ये बातें कह रहे हैं।
फिलहाल, इन घटनाओं और बयानों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह है कि क्या सरकार केवल दावों तक सीमित रहेगी या पुलिस प्रशासन में कोई बड़ा फेरबदल कर व्यवस्था को पटरी पर लाएगी।
*बिहार में लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं को लेकर सियासत गरमाई. BJP राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग की मांग की.#Bihar #BJP #LawAndOrder #Crime #prabhatkhabar… pic.twitter.com/RD47dmS2au
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 26, 2026
पीसीबी में खलबली: इमाम-उल-हक की फॉरेंसिक जांच पूरी, रिजवान की चुप्पी ने बढ़ाई मुश्किलें
हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर महाभारत : पैसों के लेनदेन पर चले लात-घूंसे और पत्थर, देखें वायरल वीडियो
दिल्ली: PWD मंत्री का आप कार्यकर्ता पर हाथ, सड़क निरीक्षण के दौरान सरेआम जड़ा थप्पड़
त्रेता युग में चश्मा? महाकाव्य श्री रामायण कथा के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
विराट कोहली का विराट धमाका: वनडे में पहली बार जड़े 9 छक्के, सचिन के रिकॉर्ड को दी पटखनी
विश्वनाथ एंड संस देख रो पड़े शिवा राजकुमार, भावुक होकर बयां किया अपना अनुभव
7 अक्टूबर का गुनहगार ढेर: नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल हमास आतंकी का खात्मा
दिल्ली में बवाल: सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले युवक को मंत्री ने जड़ा थप्पड़, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
ऐतिहासिक जीत: बावुमा-मिलर के शतकों से दहला ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर किया कब्जा
भारतीय रेलवे का ग्रीन कदम: देश को मिली पहली LNG ट्रेन, साबरमती से हुई शुरुआत