दिल्ली की राजनीति में इन दिनों एक वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा मंत्री परवेश साहिब सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) भाजपा पर हमलावर है।
AAP का आरोप: बौखलाहट में की गई बदसलूकी आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। आप का आरोप है कि जब स्थानीय जनता ने सड़क निर्माण में हो रहे घोटाले को कैमरे पर उजागर करने की कोशिश की, तो बौखलाहट में आकर मंत्री जी ने युवक के साथ मारपीट की। पार्टी ने इसे भाजपाई गुंडागर्दी करार दिया है।
मंत्री का पलटवार: विधायक जरनैल सिंह मांग रहे थे कमीशन वहीं, दूसरी ओर परवेश साहिब सिंह ने सफाई देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विकासपुरी रिंग रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। मंत्री के अनुसार, आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह लगातार PWD इंजीनियरों पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें ठेकेदार से मिलाया जाए और मोटा कमीशन दिलवाया जाए।
कमीशन नहीं मिला तो उखाड़ी सड़क मंत्री ने दावा किया कि जब विधायक को मनचाहा कमीशन नहीं मिला, तो उन्होंने काम में बाधा डालनी शुरू कर दी। मंत्री ने आरोप लगाया कि रात में जो सड़क बनती थी, विधायक के लोग उसे सुबह उखाड़ देते थे ताकि भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा सके।
क्यों नौबत आई मारपीट तक? मंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं विधायक जरनैल सिंह को मौके पर बुलाया था। मंत्री के मुताबिक, वे करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे। जब विधायक अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे, तो उनके एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गालियां देना शुरू कर दिया। मंत्री ने कहा, मेरा परिवार मेरी व्यक्तिगत सीमा है। कोई भी व्यक्ति आवेश में आकर जो करेगा, मैंने भी वही किया।
कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं परवेश साहिब सिंह ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बाधा डालना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या अधिकारियों से कमीशन मांगना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है और राजनीतिक गलियारों में इस थप्पड़ कांड की चर्चा तेज है।
देखिए, जब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय जनता ने कैमरे पर एक्सपोज़ कर दिया तो बौखलाहट में मंत्री जी ने एक स्थानीय युवा को ही थप्पड़ जड़ दिया।
— AAP (@AamAadmiParty) September 27, 2026
लगता है इन भाजपाई गुंडों को Genz की ताक़त का अभी तक एहसास नहीं हुआ है। pic.twitter.com/AkbT1W0ZDr
LPU में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न पर बवाल: हाईवे जाम, पुलिस की कार्रवाई शुरू, यूनिवर्सिटी ने दावों को नकारा
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नमन धीर का शानदार आगाज
नेपाल में जलप्रलय: चितवन और म्याग्दी में बाढ़ का तांडव, अब तक 1453 मौतें
एशियन गेम्स 2026: लॉन्ग जंप में श्रीशंकर-डेविड का जलवा, पीवी सिंधु की हार से बैडमिंटन में भारत की उम्मीदें खत्म
मेरे परिवार को गाली दी , भाजपा मंत्री परवेश साहिब सिंह ने युवक को जड़ा थप्पड़; जानिए क्या है पूरा विवाद
चुनाव आयुक्त पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला: ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, उनका कृत्य असंवैधानिक
घर में पाले सांपों ने डसा : पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना आतंकवाद, पूर्व राजदूत ने आईना दिखाया
एशियन गेम्स: अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली: PWD मंत्री का आप कार्यकर्ता पर हाथ, सड़क निरीक्षण के दौरान सरेआम जड़ा थप्पड़
LPU में यौन शोषण की अफवाह पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन: रातभर आगजनी, तोड़फोड़ और हाईवे जाम