उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दांव खेला है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया।
खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए खजाना अखिलेश यादव ने वादा किया है कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो यश भारती सम्मान के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 21 लाख रुपये किया जाएगा। इसके साथ ही, चयनित हस्तियों को हर महीने 1 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव घोषणापत्र में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और गांव-गांव से प्रतिभाओं को तराशने के लिए विशेष बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। अखिलेश ने वर्तमान सरकार के खेल बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेलों के विकास के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित नहीं किए गए हैं।
गोरखपुर मॉडल पर तीखा तंज अखिलेश यादव ने गोरखपुर के विकास मॉडल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी ने सैफई से प्रेरणा ली होती, तो गोरखपुर भी आज एक विकसित मॉडल होता।
उन्होंने कटाक्ष किया कि जिन शहरों में मेट्रो चलाने के दावे किए गए थे, आज वहां बारिश के पानी में नाव चल रही है। यह बयान हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें गोरखपुर के एक पार्षद को जलभराव की समस्या बताते हुए देखा गया था।
चुनाव आयोग और प्रशासन पर गंभीर आरोप सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के चुनाव में मिलीभगत करके जानबूझकर समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट काटे गए।
अखिलेश ने दावा किया कि जिन लोगों ने 2019 में मतदान किया था, उन्हें 2022 में मताधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी नोटिस या प्रक्रिया का पालन किए वोटों के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके कारण सपा सरकार बनाने से दूर रह गई।
आगामी चुनावों से पहले अखिलेश यादव का यह आक्रामक स्टैंड बीजेपी के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकता है।
*समाजवादी सरकार बनने पर यश भारती में 21 लाख का सम्मान और महीने की सम्मान राशि 1 लाख करने का काम करेंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 27, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/ODRWIFXMhv
PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर FIR की तैयारी: सड़क निरीक्षण के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
LPU में बवाल: छात्रा से कथित दुष्कर्म की खबर पर भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी बनी रणक्षेत्र
उत्तर प्रदेश की सियासत में चिराग की एंट्री: 2027 में दम दिखाएगी LJP (रामविलास)
LPU में आधी रात का तांडव : रेप और आत्महत्या की अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन
जापान में गूंजेगी आमिर खान की वापसी, 9 साल बाद सितारे जमीन पर से करेंगे धमाका
घर में पाले सांपों ने डसा : पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना आतंकवाद, पूर्व राजदूत ने आईना दिखाया
विकासपुरी सड़क विवाद: हाथों से उखड़ रही सड़क का सच या सियासत का अस्थायी खेल?
नमन धीर: शेर-ए-पंजाब की दहाड़ अब टीम इंडिया में, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका
एशियन गेम्स 2026: बारिश ने बढ़ाई टेंशन, भारत-अफगानिस्तान मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
नेपाल में कुदरत का कहर: हिमस्खलन से 10 लोग लापता, बाढ़ और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत