मथुरा के वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की मौत एक रहस्यमयी पहेली बन गई है। 25 सितंबर की सुबह गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर हुई उनकी मौत का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि रसिक दुलारी शरण 40 फीट की ऊंचाई से सीधे सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका सिर फट गया और सड़क पर खून फैल गया। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीर और साइकिल सवार इस भयावह दृश्य को देखकर सन्न रह गए।
शनिवार देर शाम डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। रिपोर्ट में सिर और कमर की चोटों के अलावा उनके प्राइवेट पार्ट पर भी गहरे कट के निशान पाए गए हैं। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक खून से सना इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गिरने से पहले उन्होंने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई थी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी के परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की मां लौंग बाई और बहनोई सोनू पटेल का आरोप है कि दीक्षा लेने के बाद से ही उनके बेटे को परिवार से मिलने नहीं दिया जाता था। मां ने रोते हुए कहा, दो साल से बेटे से ठीक से बात नहीं हुई। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। वह ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता।
वृंदावन पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से जब्त किए गए संदिग्ध सामान को जांच के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने कहा कि परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना से ठीक पहले वह किसके संपर्क में थे।
दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) करीब दो साल पहले वृंदावन आए थे। वह आश्रम में बिजली के रखरखाव की सेवा संभालते थे। 3,000 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर चुके दीपक के बारे में परिवार का कहना है कि वे आध्यात्मिक रूप से काफी सक्रिय थे, जिससे उनके इस तरह के अंत पर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पूरे आश्रम और शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई सच सामने आने का इंतजार कर रहा है।
*वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य के चौथी मंजिल से गिरने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि शिष्य रसिक दुलारी शरण 40 फीट ऊंचाई से अचानक सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं। सिर जमीन से टकराता है और फट जाता है। वह तड़पने लगते हैं। सड़क पर खून फैलने लगते हैं।… pic.twitter.com/3sw1jmsBAZ
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 27, 2026
दिल्ली की रफ्तार हुई तेज: बुराड़ी में शुरू हुआ हाई-टेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, हर साल 1 लाख गाड़ियां होंगी चेक
घर में पाले सांपों ने डसा : पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना आतंकवाद, पूर्व राजदूत ने आईना दिखाया
सांप पाले थे, अब डस रहे हैं : पाकिस्तान पर भड़के पूर्व राजदूत, आतंकवाद की रिपोर्ट ने खोली पोल
जलभराव और भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला
बद्रीनाथ धाम में डीजे और नाच-गाने पर मचा घमासान: प्रशासन ने सेना को भेजा नोटिस, भविष्य के लिए लगाई पाबंदी
308 पहिए, 350 टन वजन और 2 करोड़ का डीजल! सड़कों पर निकला बाहुबली ट्रक, रास्ते में हटाने पड़े पुल
आतंकवाद के खिलाफ नया भारत , पीएम मोदी ने फिर दोहराया - बख्शेंगे नहीं
28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज किया माफ, जानें पूरी डिटेल
7 अक्टूबर का गुनहगार ढेर: नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल हमास आतंकी का खात्मा
मन की बात: आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर पीएम मोदी का कड़ा प्रहार, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल को किया याद