नई दिल्ली: दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रवेश वर्मा दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की पोल खोलनी शुरू कर दी।
विवाद और थप्पड़ कांड निरीक्षण के दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क की परत को हाथ से उखाड़कर मंत्री को दिखाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। इसी बीच, पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे एक युवक को मंत्री प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। हंगामे के बाद मंत्री के सुरक्षा गार्डों ने युवक को वहां से हटाया।
AAP ने बोला हमला आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी को घेरा है। पार्टी ने लिखा, बीजेपी सरकार का मंत्री है या कोई गुंडा? सड़क घोटाला उजागर होने पर मंत्री बौखला गए और सरेआम युवाओं पर हाथ उठाने लगे। AAP ने आरोप लगाया कि मंत्री अपनी विफलता छिपाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
एफआईआर की तैयारी घटना के तुरंत बाद आप नेताओं ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी का कहना है कि वे इस अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जनता में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
फिलहाल, बीजेपी या मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, विधायक और मंत्री के बीच हुआ यह टकराव अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा, AAP ने VIDEO पोस्ट करके कहा-बीजेपी सरकार का मंत्री है या कोई गुंडा?#ParveshVerma #Delhi #PWDMinister #DelhiPolitics #BJP #AAP #viralvideo pic.twitter.com/N0AJmD5ZrU
— Lallu Ram (@lalluram_news) September 27, 2026
एलपीयू में भारी बवाल: यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ से कैंपस दहला
असम में स्कूल सुधार का दम भरने वाले आशुतोष रांका हिरासत में, CM सरमा पर लगाए गंभीर आरोप
त्रेता युग में चश्मा? महाकाव्य श्री रामायण कथा के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
मां, ये मुझे मार डालेंगे... : गुवाहाटी में छात्रा की रहस्यमय मौत, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में आज महामुकाबला, रोहित-विराट की वापसी पर टिकीं नजरें
मुख्य चुनाव आयुक्त को जान से मारने की धमकी: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
UNSC की कुर्सी के लिए भारत को चुनौती: ताजिकिस्तान ने पेश की दावेदारी, ओआईसी का मिला समर्थन
वोट नहीं, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है : CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा प्रहार
पिन लिया, हेलमेट थमाया और पैसेंजर को छोड़ खुद निकल पड़ा रैपिडो ड्राइवर!
यूपीआईटीएस 2026: ग्रेटर नोएडा में व्यापार की धूम, दूसरे दिन ₹450 करोड़ से ज्यादा के सौदों पर मुहर