प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में 2016 की ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया। इस ऑपरेशन के 10 साल पूरे होने से ठीक पहले पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
दुनिया ने देखी भारत की ताकत प्रधानमंत्री ने 28-29 सितंबर 2016 की रात को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने कहा, एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह से आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, उसने भारत की नई आतंकवाद-विरोधी नीति का एक सशक्त उदाहरण पेश किया है।
दशकों पुराना दर्द और अब का जवाब पीएम ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि एक समय था जब भारत में सीरियल ब्लास्ट होना आम बात हो गई थी। उन्होंने 13 सितंबर 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और उसके बाद हुए 26/11 मुंबई हमले का जिक्र किया।
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पहले हर बड़े आतंकी हमले के बाद सिर्फ कार्रवाई की मांग उठती थी, लेकिन ठोस कदम उठाने के बजाय समय बीतने का इंतजार किया जाता था।
बदला नया भारत , अब जीरो-टॉलरेंस प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक तक, भारत ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अगर कोई भी भारत की तरफ आंख उठाएगा, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
सकारात्मकता का मंच बनी मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात का उद्देश्य देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों को मंच देना और भारत की उपलब्धियों को साझा करना है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को देश की एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि एक मजबूत देश के रूप में बनाई है।
#WATCH | पीएम मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे- PM@AshishSinghLIVE | https://t.co/SMm0dUypVm#PMModi #MannKiBaat #Pakistan #SurgicalStrike #ABPNews pic.twitter.com/qSQ0cmY4hf
— ABP News (@ABPNews) September 27, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को मजबूर ईरान? ट्रंप बोले- पैसे की तंगी से मर रहा है देश
रांची: शराब के नशे में टुल हुई बंदरिया, आधी रात दुकान में घुसकर गटक गई पूरी बोतल!
सितंबर में अचानक क्यों मचा देश में हाहाकार? जानिए यूपी से छत्तीसगढ़ तक तबाही का असली कारण
यूपी-बिहार में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से 8 लोगों की मौत, रेल सेवा ठप और जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
36 हजार करोड़ का गंगा एक्सप्रेसवे बना वॉटर-वे , पहली बारिश में ही खुली विकास की पोल
त्रेता युग में चश्मा? महाकाव्य श्री रामायण कथा के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: रामदास आठवले का सख्त रुख, निदेशक को सौंपा ज्ञापन
ईरान तड़प रहा है, पैसा खत्म हो चुका है : ट्रंप ने ठुकराया तेहरान का होर्मुज खोलने का प्रस्ताव
सपा जॉइन कर लिए हो क्या? : जलजमाव पर सवाल पूछने वाले BJP पार्षद पर भड़के रवि किशन