2024 का टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का गले लगना फैंस के लिए यादगार पल बन गया। अब रोहित शर्मा ने उस लम्हे के पीछे की असली कहानी साझा की है।
सालों का संघर्ष और हताशा एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि 2015 से 2024 तक वे और विराट लगातार वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे थे। 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। रोहित ने साफ कहा कि वह 19 नवंबर (2023 वर्ल्ड कप फाइनल) की उस दुखद याद को अपने जेहन से पूरी तरह मिटा देना चाहते हैं।
जीत से पहले ही तय था संन्यास रोहित ने बड़ा खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से छह महीने पहले ही उन्होंने और विराट ने यह तय कर लिया था कि यह टूर्नामेंट उनके टी20 करियर का आखिरी पड़ाव होगा। उन्होंने कहा, विराट और मैंने आपस में बातचीत की थी कि इसके बाद हम टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेंगे। हमारा यह फैसला हार या जीत पर निर्भर नहीं था, यह पहले ही तय हो चुका था।
वह भावुक पल क्यों आया? फाइनल जीतने के बाद जो भावनाएं उमड़ीं, वे केवल जीत की खुशी नहीं थी, बल्कि उन सालों के संघर्ष का अंत था। रोहित ने बताया, जब हमने जीत हासिल की, तो हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम क्या करें। वह सिर्फ एक प्रतिक्रिया थी जो हम दोनों के अंदर से निकली थी। हमने सालों तक जिस पल का पीछा किया था, वह हमें मिल चुका था।
अब नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। दोनों दिग्गज वर्तमान में केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। उनका मुख्य लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है। विराट कोहली पहले ही संकेत दे चुके हैं कि 2027 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। अब क्रिकेट जगत की निगाहें टिकी हैं कि क्या टेस्ट और टी20 की तरह दोनों वनडे से भी एक साथ ही संन्यास लेंगे।
Ek hug, hazaar emotions ❤️
— sonytv (@SonyTV) September 26, 2026
Dekhiye Family Full House with Rohit Sharma, aaj raat 9:30 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.#RohitSharma #FamilyFullHouse #SonyTV pic.twitter.com/JjhL20SzHQ
वोटर लिस्ट में धांधली पर मचा सियासी कोहराम: डिंपल यादव ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त को सिर काटने की धमकी: वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच
LPU में बवाल: छात्रा के कथित यौन शोषण का आरोप, छात्रों ने किया हाईवे जाम और तोड़फोड़
UNGA में जयशंकर की दो टूक: आतंकवाद का दंश और दोस्ती साथ नहीं चल सकते
SIR विवाद: चुनाव आयोग पर राहुल के हमले से भड़के रविशंकर प्रसाद, पूछा- अब सवाल क्यों?
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
गर्ल्स हॉस्टल में चीखें, आधी रात का हंगामा और भूत की कहानी... पटियाला यूनिवर्सिटी में आखिर क्या हुआ?
महाराष्ट्र: वेल्डिंग शॉप में जिलेटिन स्टिक से हुआ भीषण धमाका, 4 की मौत, 5 गंभीर
चुनाव आयोग की बैठक में चर्चा का केंद्र बनी टेबल पर रखी पानी की महंगी बोतलें
सपा जॉइन कर ली क्या? गोरखपुर में जलभराव पर भिड़े सांसद रवि किशन और BJP पार्षद