रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक पर एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। एक बंदरिया शराब की दुकान में बेखौफ होकर दाखिल हुई, शराब की बोतल से घूंट भरे और फिर नशे में धुत होकर वहीं फर्श पर लेट गई। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शराब के घूंट और फिर पावर नैप शाम करीब 7:30 बजे जब ग्राहक दुकान पर शराब खरीद रहे थे, तभी यह बंदरिया दुकान के अंदर घुस आई। सेल्समैन और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह बोतलों के पास पहुंच गई। उसने एक बोतल उठाई और शराब पीने लगी। कुछ घूंट पीने के बाद वह वहीं फर्श पर लेट गई और गहरी नींद में सो गई।
नशा उतरा तो मचाया उत्पात थोड़ी देर बाद जब बंदरिया की नींद खुली, तो उसका व्यवहार काफी आक्रामक हो गया। वह दुकान में इधर-उधर दौड़ने लगी और सेल्समैन पर हमले की कोशिश भी की। उसकी अचानक आई इस उत्तेजना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे दूर हो गए।
रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरिया गर्भवती थी, जिसे देखते हुए चिंता और बढ़ गई। जीव विज्ञानी विवेकानंद और राकेश अवस्थी की टीम ने बड़ी सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकालकर सीधे भगवान बिरसा जैविक उद्यान के अस्पताल भेजा गया।
इंसानी बस्तियों के करीब जंगली जीव फिलहाल बंदरिया डॉक्टरों की निगरानी में है। विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि शराब के नशे का उसके और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर तो नहीं पड़ा। ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि कैसे बस्तियों के विस्तार के कारण बेजुबान जानवर अब इंसानी इलाकों में भटकने को मजबूर हैं।
*🍷🐒 Ranchi gets a VERY unexpected customer! 😂
— ft.uea_v (@ftnewsdaily) September 26, 2026
A monkey reportedly walked into a wine shop in Ormanjhi, allegedly had a few sips from a bottle… and then decided it was time for a power nap. 😴
Rescue team: Sir, shop is closing
Monkey Bro… I’m already closed 😂
The… pic.twitter.com/lBAEym6rEX
पटियाला की यूनिवर्सिटी में भूत का साया या अफवाहों का बाजार? गर्ल्स हॉस्टल के हंगामे का सच
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्यों फूट-फूटकर रो पड़े थे रोहित-विराट? मास्टर ब्लास्टर्स ने खोले राज
लव एंड वॉर: हाथ में लाइटर, माथे पर जख्म... विक्की कौशल के खतरनाक लुक ने बढ़ाई हलचल
स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं कोरबा की बेटी संजू देवी, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब हर बैठक का एजेंडा और ब्योरा होगा सार्वजनिक
बंगाल में सियासी उबाल: ममता का पुलिस पर तंज, वर्दी उतारकर BJP का झंडा थाम लें अधिकारी
ठेके में घुसा शराबी बंदर: बीयर की पेटियों पर बेसुध होकर सोया, वीडियो देख दंग रह गए लोग
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ आगाज करने को तैयार ब्लू ब्रिगेड , ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
लाहौर की पार्टी में गोरिल्ला का तहलका: डांस फ्लोर पर भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में थिरकते दिखे कलाकार
19 नवंबर का दर्द अब भी नहीं भूले रोहित शर्मा, वर्ल्ड कप 2023 की हार पर छलके आंसू