महराजगंज: न्याय के मंदिर कहे जाने वाले न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया। कचहरी परिसर में हुई इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भरण-पोषण केस में चल रही थी सुनवाई पीड़िता प्रिया त्रिपाठी की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड़ निवासी मनीष कुमार मिश्र से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रिया ने अपने पति के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज कराए हैं। फिलहाल, महराजगंज के परिवार न्यायालय में उनके बीच भरण-पोषण (वाद संख्या 641/2025) का मामला विचाराधीन है।
गवाही के बाद कोर्ट परिसर में हमला घटना 24 सितंबर की है। कोर्ट में प्रिया के पिता लक्ष्मीकांत की गवाही होनी थी। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही प्रिया अपने पिता और बहन प्रियंका के साथ कोर्ट रूम से बाहर निकलीं, पहले से घात लगाए बैठे मनीष मिश्र, प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्र ने उन पर हमला कर दिया।
गला दबाकर मारने की कोशिश पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से जमीन पर गिराया और उनका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान जब प्रिया के पिता और बहन ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की।
पुलिस ने दर्ज किया केस, दो आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। प्रिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महराजगंज से प्रिया त्रिपाठी की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड़ निवासी मनीष कुमार मिश्र से हुई है। प्रिया ने पहले भी पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा उन्होंने परिवार न्यायालय महराजगंज में भरण-पोषण के लिए वाद संख्या 641/2025, प्रिया बनाम… pic.twitter.com/BQVGkVTfpf
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 26, 2026
भारत में मिस्टरबीस्ट का जलवा: क्या रणबीर कपूर की रामायण का करेंगे वैश्विक प्रचार?
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: 3 कोच के शीशे चकनाचूर, मची अफरातफरी
बुराड़ी को मिला नया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अब 90,000 वाहनों की फिटनेस जांच होगी आसान
UN में पत्रकारों के सवालों से घबराए पाक PM शहबाज, हाफिज सईद का नाम सुनते ही साधी चुप्पी
घर की दहलीज पर बैठा जंगल का राजा , देखते ही कांप उठे लोग
त्रेता युग में चश्मा ? रामायण फिल्म के मेकर्स की बड़ी चूक पर मचा बवाल
पुढच्या वर्षी लवकर या : लालबागचा राजाला निरोप देताना भावूक झाले अनंत अंबानी
अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान
अम्मा की करुणा से गूंजा केरल, अमित शाह के दौरे पर यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : केरल में SIR सही, तो बाहर गलत क्यों?