एशियन गेम्स 2026 में भारत ने मैराथन में पदक का 44 साल पुराना इंतजार खत्म कर दिया है। भारतीय एथलीट सावन बरवाल ने आईची-नागोया में आयोजित पुरुष मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह जीत न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नई शुरुआत है।
सावन का ऐतिहासिक प्रदर्शन
सावन बरवाल ने 42.195 किलोमीटर की बेहद कठिन रेस को 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में जापान के इचिताका यामाशीता 2 घंटे 10 मिनट 49 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के पेयू फेंग ने 2 घंटे 12 मिनट 13 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
44 साल बाद मिला मैराथन पदक
यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि भारत ने आखिरी बार 1982 में दिल्ली एशियन गेम्स में मैराथन पदक जीता था, जो होसुर कुकप्पा को मिला था। तब से भारत इस इवेंट में पदक के लिए तरस रहा था। खास बात यह है कि विदेशी धरती पर एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में पदक जीतने वाले सावन बरवाल पहले भारतीय बन गए हैं।
शुरुआत से ही रहे दबदबे में
सुबह 4 बजे शुरू हुई इस रेस में सावन बरवाल शुरुआत से ही लीडिंग ग्रुप में बने रहे। हाफवे मार्क तक उन्होंने खुद को दूसरे स्थान पर मजबूती से स्थापित कर लिया था। रेस के अंतिम चरणों में कड़े मुकाबले के बावजूद, सावन ने अपनी गति बनाए रखी और अनुभवी धावकों को पीछे छोड़ते हुए सिल्वर मेडल पक्का किया।
कौन हैं सावन बरवाल?
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले 28 वर्षीय सावन बरवाल भारतीय सेना में हवलदार हैं। ट्रैक इवेंट्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सावन ने अप्रैल 2026 में रॉटरडैम मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। 2024 के नेशनल चैंपियन और 2025 के नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, एशियन गेम्स का यह सिल्वर मेडल उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
A National Record. A historic Silver!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 26, 2026
Congratulations to Sawan Barwal on his remarkable Silver Medal in the Men’s Marathon at the #AsianGames2026.
India’s first Asian Games Men’s Marathon medal since 1982 & the first-ever by an Indian athlete in this event outside India.… pic.twitter.com/5Xn3KggEG3
बद्रीनाथ धाम में शंखनाद और तेज संगीत पर बवाल, कर्नल को DM का सख्त नोटिस
भरोसे का कत्ल: चौराहे पर लिफ्ट देने के बहाने दरिंदों ने की हैवानियत
कबड्डी में भारत की बादशाहत: एक ही दिन में ईरान को दो बार चटाई धूल, झोली में आए दो गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: जोशना-वेलावन ने नाम किया ब्रॉन्ज, गोल्ड की दहलीज पर अनाहत और अभय
अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान
घर की दहलीज पर बैठा जंगल का राजा , देखते ही कांप उठे लोग
शराब के नशे में धुत हुई दारुबाज बंदरिया, वाइन शॉप में घुसकर की ऐसी हरकत कि दंग रह गई दुनिया
लखनऊ में दरिंदगी: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शराब पीने बैठे रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप और हत्या
मुंबई एयरपोर्ट पर सोने का अनोखा खेल : खाने के पैकेट में छिपाकर लाई गई 14.81 करोड़ की तस्करी
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में छात्राओं की अग्निपरीक्षा : छुट्टी से लौटने पर मांगा जा रहा प्रेग्नेंसी टेस्ट का सबूत