संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जब अपना पहला भाषण दिया, तो दुनिया की नजरें उनके प्रस्ताव पर तो थीं ही, लेकिन उनके सिग्नेचर लुक ने भी सबका ध्यान खींचा। पारंपरिक नेपाली टोपी और काले चश्मे में पहुंचे बालेन शाह इस दौरान हिमालय के जलवायु संकट पर गंभीर चर्चा करते नजर आए।
जलवायु संकट पर रखा बड़ा प्रस्ताव यूएनजीए के मंच से बालेन शाह ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएंस मैकेनिज्म बनाने का प्रस्ताव पेश किया। इसके तहत नेपाल, भारत और चीन को एक साथ आकर हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों की निगरानी और डेटा साझा करने पर जोर देना होगा ताकि जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों से बचा जा सके।
क्यों नहीं उतारते काला चश्मा? रैपर से राजनेता बने बालेन शाह का यह काला चश्मा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है। मेयर और फिर प्रधानमंत्री बनने तक, उनका यह स्टाइल उनके समर्थकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। आलम यह है कि नेपाल की ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर बालेन शाह ग्लासेस के नाम से चश्मे बिकते हैं।
उनके कार्यालय की ओर से इस चश्मे के पीछे का एक बड़ा कारण मेडिकल एडवाइस बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें तेज रोशनी से आंखों को बचाने के लिए हर समय चश्मा पहनने की सलाह दी है। यही वजह है कि वे संसद से लेकर विदेशी राजदूतों के साथ तस्वीरों तक में इसे नहीं हटाते।
किन मौकों पर चश्मा उतारते हैं बालेन? हालांकि, बालेन शाह हमेशा चश्मा पहनकर नहीं रहते। अब तक ऐसे तीन मौके आए हैं जब उन्होंने सीधे जनता से जुड़ने के लिए चश्मा उतारा है:
विवाद और अनुशासन इस स्टाइल को लेकर नेपाल की राजनीति में विवाद भी हो चुका है। अगस्त में नेपाल के स्पीकर ढोल प्रसाद अर्याल ने संसदीय कार्यवाही के दौरान काला चश्मा पहनने पर रोक लगा दी थी। उनका मानना था कि सदन में चश्मा पहनना उचित नहीं है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य कारणों और इस खास अंदाज को बरकरार रखते हुए बालेन शाह का सनग्लास लुक आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेखक: विक्रम कुमार
VIDEO | USA: Nepal PM Balendra Shah proposes Himalayan climate mechanism with India, China to share data, monitor glacier lakes at UNGA.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
(Source: United Nations YouTube channel)#Himalayan #UNGA #UN pic.twitter.com/vN2q2FQ47R
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एनडीए खेमे में ही बगावती सुर, अपनों ने घेरा
ढोल की थाप पर रोबोट का नागिन डांस! वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
आप फिक्स्ड मैच खेल रहे हैं : CJP प्रमुख का विपक्ष पर तीखा हमला, धांधली वाले चुनावों के बहिष्कार की दी सलाह
दिल्ली की 100 अटल कैंटीन : ₹5 में भरपेट भोजन के साथ मिल रहा सम्मान
मेरी निजी जिंदगी का तमाशा न बनाएं : कोमल रानी संग अफेयर की अफवाहों पर भड़के गोविंदा
मुझे हैरानी हुई कि उसे जाने दिया... जहीर खान पर वसीम जाफर का बड़ा बयान, सीएसके के फैसले पर कही ये बात
बैंकों की हड़ताल से पहले बड़ी राहत: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, SBI ने ATM इस्तेमाल को किया फ्री
सिक्किम में कुदरत का कहर: रिम्बी गांव में पहाड़ दरकने से मची तबाही, कई घर जमींदोज
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए: बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने क्यों किया CEC का पुरजोर बचाव?
मुश्ताक खान का निधन: राजपाल यादव का छलका दर्द, मौत से दो घंटे पहले हुई थी आखिरी मुलाकात