सिक्किम में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशीडिंग इलाके में स्थित रिम्बी गांव में गुरुवार देर रात एक भीषण भूस्खलन हुआ। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से मिट्टी, चट्टानें और मलबा रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से बह आया, जिससे कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
खौफनाक वीडियो में दिखा तबाही का मंजर इस प्राकृतिक आपदा का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी से मलबे का एक विशाल सैलाब नीचे की ओर बढ़ रहा है। कीचड़ और चट्टानों के इस प्रवाह ने गांव में हड़कंप मचा दिया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मलबे का प्रवाह और अधिक घरों के लिए खतरा बन गया है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के निवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। भूस्खलन के कारण न केवल संपत्तियों का नुकसान हुआ है, बल्कि इलाके का सड़क संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बार-बार टूट रहा है रिम्बी का सड़क संपर्क रिम्बी इलाका भूस्खलन के प्रति बेहद संवेदनशील है। इससे पहले भी खेचियोपलरी को जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन में बह गया था। मानसून की मार झेल रहे इस क्षेत्र की बदहाली को देखते हुए राज्य सरकार हरकत में आ गई है।
सरकार ने मरम्मत के दिए निर्देश सड़क और पुल मंत्री एनबी दहाल ने हाल ही में युक्सोम-ताशीडिंग क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) के अधिकारियों और ठेकेदारों को युद्ध स्तर पर बहाली का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार संवेदनशील इलाकों के लिए सुरक्षा जोखिमों का आकलन कर रही है ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम साफ होने तक लोगों को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है, क्योंकि पहाड़ी ढलानों पर अभी भी खतरा बरकरार है।
#WATCH | Sikkim | A major landslide in the Rimbi area has left more than 30 houses affected. The incident was triggered by heavy mudslides and debris coming down from the upper slopes, sending large quantities of mud, rocks and other debris towards the lower areas
— ANI (@ANI) September 25, 2026
(Video source:… pic.twitter.com/5rhBlSoiTB
पुढच्या वर्षी लवकर या : लालबागचा राजाला निरोप देताना भावूक झाले अनंत अंबानी
टीएमसी नेता कुणाल घोष की कार पर हमला: ममता बनर्जी का पुलिस और बीजेपी पर जोरदार प्रहार, कहा- वर्दी उतारकर झंडा उठा लें
ISRO में सिलेक्शन, 50 लोगों की टीम का लीडर: साहिल के पिता ने बयां किया बेटे की मौत का दर्द
चुनाव आयोग में घमासान के बीच मतदाताओं को बड़ी राहत: अब घर बैठे सुलझेंगे चुनावी लिस्ट से जुड़े पेच
शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट: क्या पहले वनडे में खेलेंगे स्टार ओपनर?
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर घमासान: राहुल गांधी के निशाने पर चुनाव आयोग, JDU ने बनाई दूरी
सुखपाल खैहरा पर भड़कीं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई: बेटी की उम्र की लड़की पर की ओछी टिप्पणी, अब जेल भेजकर ही दम लूंगी
एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पछाड़कर भारत की झोली में डाला तीसरा गोल्ड
गर्ल्स हॉस्टल में चीखें, आधी रात का हंगामा और भूत की कहानी... पटियाला यूनिवर्सिटी में आखिर क्या हुआ?
IND vs WI: वनडे सीरीज का आगाज, रोहित-विराट की वापसी से फैंस उत्साहित; जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी