ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।
धू-धूकर जलती रही बस सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बस आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। आग इतनी तेज थी कि पूरी बस देखते ही देखते जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
20 लोगों को बचाया गया राहत और बचाव कार्य के दौरान 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने धुएं के बीच बस के अंदर जाकर तलाशी ली, तो नौ यात्री मृत मिले। आशंका जताई जा रही है कि अधिकांश यात्रियों की मौत जलने या दम घुटने से हुई है। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है।
एसी में धमाके से लगी आग? मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बस के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट या धमाका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल ने आग पकड़ ली, जो तेजी से पूरी बस में फैल गई। प्रशासन ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे और पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
*VIDEO | Hyderabad: Private bus gutted in fire near Meerpet petrol pump, several passengers evacuate safely. More details are awaited.#HyderabadNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/ZkgpBFN7dR
UPI पर लगने वाला चार्ज सरकारी खजाना नहीं, डिजिटल बुनियादी ढांचे का हिस्सा: वित्त मंत्री
द वॉन रिव्यू: लोककथाओं और रहस्य के मेल से दर्शकों पर छाया सिद्धार्थ-तमन्ना का जादू
मुश्ताक खान के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड, राजपाल यादव बोले- दो घंटे पहले ही तो हाथ थामे थे
होर्मुज से परमाणु तक: मिडिल ईस्ट में शांति के लिए ईरान का 7-दिवसीय फॉर्मूला
चुनाव आयोग की डीजी सीमा खन्ना: निष्पक्षता पर सवाल या विपक्ष की सियासी साजिश?
वेस्ट सिक्किम में कुदरत का कहर: रिम्बी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे 30 से अधिक घर
भाजपा से खफा कैप्टन अमरिंदर सिंह: क्या कांग्रेस में ‘घर वापसी’ की तैयारी?
जल्दी बोल पनवेल निकलना है पर भड़के प्रोफेसर, स्टेज पर छात्र का पकड़ा कॉलर; मची खलबली
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह से मचा सियासी बवाल: CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का देशव्यापी प्रदर्शन
अनंत अंबानी का गोल्डन हार्ट : बीमार होने के बावजूद एक बच्चे की खुशी के लिए थामी अपनी कार, वायरल हुआ वीडियो