पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम को एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व पार्षद और जन सुराज के सक्रिय नेता अनिल यादव पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना उस समय हुई जब अनिल यादव अपने अपार्टमेंट के बेसमेंट में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। अचानक तीन नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड फायरिंग की खबर है, जिसमें से पांच गोलियां अनिल यादव के शरीर में लगीं। हमलावरों के फरार होते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते हैं। बाइक रुकते ही पीछे बैठे दो हमलावर नीचे उतरते हैं और पिस्टल निकालकर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। तीसरा व्यक्ति बाइक चालू हालत में रखता है, ताकि तुरंत फरार हुआ जा सके। हमले के बाद तीनों बेखौफ होकर मौके से निकल जाते हैं।
अनिल यादव की पत्नी ज्ञानवती देवी वर्तमान में वार्ड नंबर-24 की पार्षद हैं। अनिल यादव खुद जन सुराज के साथ जुड़े हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राजद नेता तेजस्वी यादव अस्पताल पहुंचे और घायल नेता का हाल जाना। इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में भी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं।
पटना पुलिस की टीमें अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या हमलावरों ने पहले से रेकी की थी या उन्हें अनिल यादव के बेसमेंट में होने की सटीक जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद से इनकार नहीं किया है। बुद्धा कॉलोनी इलाके में हुई इस वारदात के बाद से वहां के निवासियों में दहशत का माहौल है।
*Patna, Bihar: CCTV footage of the attack on former councillor Anil Yadav has surfaced. The footage clearly shows three assailants riding a motorcycle and firing multiple shots at him. Police are examining this CCTV footage and footage from cameras installed in the surrounding… pic.twitter.com/S6KUTgqHYA
— IANS (@ians_india) September 23, 2026
बैंकों की हड़ताल से पहले बड़ी राहत: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, SBI ने ATM इस्तेमाल को किया फ्री
बाइक है या स्कूल बस? एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हुए 8 बच्चे, वीडियो देख लोग हैरान
नीता अंबानी का वायरल वीडियो: क्या आधा खाया हुआ मोदक स्टाफ को देना सही था?
आगरा में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का बड़ा जाल ध्वस्त, 6 राज्यों तक फैला था नेटवर्क
समुद्र तट पर मछली चोर बना सांप, वीडियो देख लोग बोले- महंगाई का असर!
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी का कमाल, भारत को मिला दूसरा गोल्ड
बरेली में बीजेपी के महासम्मेलन में खाली कुर्सियां बनीं चर्चा का विषय, विपक्ष ने घेरा
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा दर्शन पर भड़के गोविंदा, बोले- हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?
द वन रिव्यू: रहस्यमयी जंगल और छठी मैया की महिमा, क्या सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने जीत लिया दर्शकों का दिल?
पटना की सड़कों पर हंगामा: कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाया पानी, पप्पू यादव भी भींगे