देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) ने सेवा के 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस योजना ने करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अस्पताल के भारी-भरकम खर्चों से बड़ी राहत दी है।
8 वर्षों का सफर: स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, आज इस योजना के तहत 60 करोड़ से ज्यादा नागरिक कवर हैं। अब तक 48.54 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और 13 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज के लिए ₹2 लाख करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है। देश भर में 39,000 से ज्यादा अस्पताल इस नेटवर्क से जुड़े हैं।
बुजुर्गों के लिए विशेष वय वंदना कवर सरकार ने अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की घोषणा की है। चाहे परिवार की आय कितनी भी हो, बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।
इन वर्गों को भी मिला सुरक्षा का कवच योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसमें अब 44.81 लाख से अधिक आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शामिल किया गया है। साथ ही, स्माइल (SMILE) योजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय, निर्माण मजदूर, कचरा बीनने वाले और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को भी मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।
अपना आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवाएं कार्ड बनवाना अब बेहद आसान है। आप घर बैठे या नजदीकी केंद्र पर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या Ayushman App डाउनलोड करें।अस्पताल में कैशलेस इलाज की प्रक्रिया इलाज के समय मरीज को किसी भी सूचीबद्ध (इम्पैनल्ड) अस्पताल के हेल्पडेस्क पर अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। वहां मौजूद आयुष्मान मित्र बायोमेट्रिक सत्यापन करेंगे। इसके बाद बिना कोई एडवांस जमा किए मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा। इस सुविधा में भर्ती होने से 3 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का दवा खर्च भी शामिल है।
Ayushman Bharat is transforming India s healthcare journey, making quality care truly accessible, affordable and people-centric!
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) September 23, 2026
✅ ₹5 lakh annual cashless hospitalisation
✅ 60 crore+ beneficiaries covered
✅ ₹2 lakh crore enabled in savings
✅ 1.86 lakh+ Ayushman Arogya… pic.twitter.com/GRYYAqPUio
जो रूट ने रचा इतिहास: 23,000 रन बनाने वाले पहले अंग्रेज बने, सचिन तेंदुलकर के एलीट क्लब में मारी एंट्री
रोहित और विराट की वापसी: वेस्टइंडीज के खिलाफ कब और कहां होगा दंगल , जानिए पूरा शेड्यूल
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्कीट तिकड़ी ने रचा इतिहास, निशानेबाजी में देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब का खतरा: ओडिशा और आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर, जानें क्या है ताजा अपडेट
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का प्लान तैयार: सैंटनर संभालेंगे कमान, अनुभवी खिलाड़ियों की हुई वापसी
बैंक के कस्टमर केयर नंबर में 1 गायब कर उड़ाए 3 करोड़: बिहार में बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़
28 सितंबर से बैंकिंग ठप: देशव्यापी हड़ताल से 5 दिन लटक सकते हैं आपके काम, सरकार ने बुलाई आपात बैठक
बिग बॉस 20: गुल्लू का चौंकाने वाला खुलासा, 5 महीने भी नहीं टिकी शादी, परिवार के दबाव में लिया था फैसला
मेघालय में बीजेपी का बड़ा धमाका: UDP के 8 दिग्गज विधायक थामेंगे कमल, पूर्वोत्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल
एशियन गेम्स 2026: बेटियों के स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद अब बारी मेन इन ब्लू की, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल