बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली चोरी पकड़ने गए विद्युत विभाग के जेई (JE) को ग्रामीणों ने न केवल बंधक बनाया, बल्कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना चांदपुर तहसील के बागड़पुर गांव की है। जेई सुदीप कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग के लिए गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम को एक घर में बिजली मीटर की केबल कटी हुई मिली, जिससे अवैध रूप से हीटर और बाहर की दुकानों में बिजली सप्लाई की जा रही थी।
वीडियोग्राफी बनी विवाद की वजह विभाग की टीम ने जब कार्रवाई के सबूत के तौर पर मौके की वीडियोग्राफी शुरू की, तो घर के मालिक और वहां मौजूद लोग भड़क गए। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
चारपाई पर बैठाकर की पिटाई जेई की शिकायत के अनुसार, ग्राम प्रधान पति और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। जेई को जबरन एक चारपाई पर बैठाया गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और घूंसों से मारपीट की गई। किसी ग्रामीण ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार जेई सुदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर चांदपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान नवनीत, संजीव, सुधांशु, अंकित, मोहित समेत 6 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दोनों तरफ से लग रहे आरोप पुलिस के अनुसार, मामले में ग्रामीणों और किसान संगठनों ने भी पंचायत कर बिजली विभाग की टीम पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
*योगी आदित्यनाथ कह रहे थे कि गुंडाराज खत्म हो गया।
— Alka Maurya (@MauryaAlka76391) September 23, 2026
अब जरा ध्यान से देखिए उनके ही अधिकारियों को इनके ही गुंडे कैसे पीट रहे हैं....
बिजनौर में जेई साहब बिजली की चेकिंग करने गए थे लेकिन उनको ही चेक कर लिया गया.@Uppolice pic.twitter.com/MXQlEQ5HzC
IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद पर मचा बवाल, जानिए आखिर अंपायर ने क्यों पलटा अपना फैसला?
आयुष्मान भारत के 8 साल: दिल्ली में अब ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
हनीट्रैप का ‘गेम ओवर’: पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया, पैसे लेने होटल पहुंची तो पुलिस ने दबोचा
50 साल नहीं, सिर्फ 10 साल का मेहमान है इंसान? AI के गॉडफादर की डरावनी भविष्यवाणी
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: क्या है स्वर्ण और रजत कमल का असली मतलब? जानें प्राइज मनी का पूरा गणित
संयुक्त राष्ट्र में एर्दोगन का कश्मीर राग, ट्रंप के बड़े दावों और गाजा पर घमासान
आगरा: ईदगाह ROB पर मंडराया मौत का साया, 60 साल पुराने जर्जर पुल से नीचे गुजरती हैं 200 ट्रेनें
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का ऐतिहासिक धमाका, सिल्वर जीतकर पूरा किया अपना अधूरा सपना
एशियन गेम्स 2026: पांचवें दिन मेडल की बारिश की तैयारी, मनु भाकर और मीराबाई चानू पर टिकी नजरें
एशियन गेम्स 2026: बेटियों के स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद अब बारी मेन इन ब्लू की, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल