चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर मतदान और मतगणना 16 अक्टूबर 2026 को एक ही दिन होगी।
चुनावी कार्यक्रम का पूरा विवरण चुनाव अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न हो जाएगी।
यूपी-उत्तराखंड: किन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा खत्म? उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। यूपी से जो सदस्य रिटायर हो रहे हैं, उनमें बीजेपी के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी, डॉ. दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।
इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। उत्तराखंड से बीजेपी के नरेश बंसल रिटायर हो रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ. दिनेश शर्मा के अंडमान-निकोबार का एलजी बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी इसी के साथ चुनाव कराया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की क्या है वजह? पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्य रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के चलते हो रहा है। उन्होंने 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा दिया था। रुक्मिणी ने फरवरी 2026 में ही नामांकन और अप्रैल में शपथ ली थी, लेकिन ममता सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद इस्तीफा देने वाली वह चौथी सांसद बनीं। इस सीट का कार्यकाल अप्रैल 2032 तक शेष है।
राजनीतिक समीकरणों पर असर इन 11 सीटों के परिणाम संसद के उच्च सदन में शक्ति संतुलन को प्रभावित करेंगे। वर्तमान में यूपी की 10 सीटों में से 8 पर बीजेपी, एक पर सपा और एक पर बसपा का कब्जा था। उत्तराखंड की एकमात्र सीट बीजेपी के पास थी। अब देखना यह होगा कि क्या पार्टियां अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाती हैं या नए समीकरणों के साथ चुनावी मैदान में उतरती हैं।
Election Commission announces Biennial Elections in Uttar Pradesh (10 seats) and Uttarakhand (1 seat) and a by-election in West Bengal.
— ANI (@ANI) September 22, 2026
Date of poll: October 16, 2026
Date of counting of votes: October 16, 2026 pic.twitter.com/x4FLUlNPTr
5-स्टार होटल का VIP मेहमान: डिनर टेबल पर घूमता दिखा कॉकरोच, डॉक्टर ने उठाए सवाल
एशियन गेम्स फाइनल: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका के सामने 217 रनों का विशाल लक्ष्य
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, चौथे दिन का पूरा शेड्यूल
राम मंदिर चंदा चोरी: 105 बार हुई नकदी की हेराफेरी, कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
गणपति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े: जलगांव में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 8 लोग घायल
असम में सियासी संग्राम: भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे
लखीमपुर खीरी हत्याकांड: शिक्षिका की हत्या से पहले का वो खौफनाक CCTV फुटेज, जिसने खोल दिए सारे राज़
जमुई में नाबालिग से दरिंदगी पर सियासी घमासान, जेडीयू नेता ने बताया छिटपुट घटना
कोझिकोड: मुर्गियों के बाड़े में घुसा अजगर, एक के बाद एक निगली 4 मुर्गी; रेस्क्यू के दौरान हुआ ऐसा हाल
पंजाब अब चुप नहीं रहेगा : संगरूर में युवक की आत्महत्या की कोशिश से गरमाई सियासत, निशाने पर भगवंत मान सरकार