मुंबई के पॉश इलाके का मामला मुंबई के एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल में स्वच्छता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन और मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ शनिवार रात जब होटल के रेस्तरां में डिनर कर रहे थे, तो उनकी टेबल पर एक कॉकरोच घूमता हुआ मिला।
अचानक टेबल पर मेहमान बनकर आया रोची डॉ. सेठ ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में लिखा, देखिए डिनर पर अचानक कौन आ गया। रोची नाम का एक बेबी कॉकरोच हमारी टेबल पर था और हमारे खाने में हिस्सा मांग रहा था। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि शायद उसे पास्ता नहीं, बल्कि पिज्जा खाने की इच्छा थी।
भूख गायब, खाना छोड़ा टेबल पर कॉकरोच देखते ही डॉ. सेठ और उनके साथ मौजूद मेहमानों की भूख ही गायब हो गई। कार्डियोलॉजिस्ट ने फौरन खाना छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि एक फाइव स्टार होटल से ऐसी लापरवाही की उम्मीद नहीं की जाती, जहाँ खाने के लिए भारी कीमत चुकाई जाती है।
अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग डॉ. सेठ ने इस घटना के लिए महाराष्ट्र एफडीए (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर संज्ञान जरूर लेगा। उन्होंने कहा, टेबल पर एक कॉकरोच का मतलब है कि किचन में निश्चित रूप से और भी होंगे।
देश की साख का सवाल डॉ. सेठ ने बताया कि उस वक्त उनके साथ विदेशी मेहमान भी थे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना न केवल होटल की बदनामी है, बल्कि देश की साख के लिए भी शर्मिंदगी का विषय है। फिलहाल, इस मामले पर होटल प्रबंधन या एफडीए की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Look who came for dinner unexpectedly. ‘Roachie’ - a baby *cockroach was on our table wanting to share our dinner at the Romano restaurant at JW Marriott , Sahar , Mumbai, Saturday night*!!! Despite our persuasion ‘ Roachie’ refused to leave . Maybe wanted Piazza and not… pic.twitter.com/w1h92KZiaU
— Dr. Ashok Seth (@Dr_AshokSeth) September 20, 2026
जमुई छेड़छाड़ कांड: बिहार में सियासी उबाल, तेजस्वी ने नीतीश-मोदी पर साधा निशाना
सीएम आवास के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान महिला चढ़ी टावर पर
ट्रेन में आधार कार्ड घर भूल गए? अब घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ऐसे साबित होगी पहचान
जमुई वायरल वीडियो कांड: 3 नाबालिग गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर चला पुलिस का चाबुक
कोस्टल रोड पर मौत की रफ्तार: 120 की स्पीड पर रेलिंग तोड़ 75 फीट नीचे गिरी BMW, 3 छात्रों की दर्दनाक मौत
IIT बॉम्बे में बढ़ा बवाल: छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर के समर्थन में उतरे शिक्षक
सफेद झूठ फेम दिग्गज अभिनेत्री मिठू मुखर्जी का निधन, कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग
बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा: 2027 में B28 स्वदेशी ट्रेन से शुरू होगा सफर
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, महिला आयोग सख्त; आरोपियों की तलाश तेज
यूपी के बंटवारे का शंखनाद: क्या ओपी राजभर बनेंगे NDA के लिए भस्मासुर ?