बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 21 सितंबर को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले एक साल से उनकी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई थी।
टॉलीवुड की रेखा के नाम से मशहूर थीं अभिनेत्री 70 और 80 के दशक में मिथु मुखर्जी ने बंगाली और हिंदी सिनेमा में एक खास जगह बनाई थी। अपनी खूबसूरती और बेमिसाल अदाकारी के कारण उन्हें अक्सर टॉलीवुड की रेखा कहा जाता था। उत्तम कुमार और सौमित्र चटर्जी जैसे दिग्गजों के साथ काम कर चुकीं मिथु ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीता था।
1972 में शेष पर्व से शुरू हुआ सफर मिथु मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 1972 में चित्त बोस की फिल्म शेष पर्व से की थी। उन्हें असली पहचान दिनेन गुप्ता की फिल्म मरजीना अब्दुल्ला से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा निशि कन्या , मौचाक और स्वयंसिद्धा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
हिंदी सिनेमा में भी बिखेरा जलवा मिथु ने खुद को केवल बंगाली फिल्मों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने खान दोस्त , सफेद झूठ , दिललगी और दो लड़के दोनों कड़के जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर देशभर में अपनी पहचान बनाई। बासु चटर्जी जैसे बड़े निर्देशकों के साथ उनका काम आज भी याद किया जाता है।
सालों से थीं लाइमलाइट से दूर 1990 में फिल्म आश्रिता के बाद मिथु मुखर्जी ने सिनेमाजगत से पूरी तरह दूरी बना ली थी। उन्होंने एक बेहद निजी जीवन को चुना और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखना बंद कर दिया था। यही कारण है कि पिछले कई सालों से उनके स्वास्थ्य और निजी जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी बाहर आ पाई थी।
प्रसेनजीत चटर्जी ने जताया दुख उनके निधन पर टॉलीवुड में शोक की लहर है। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मिथु मुखर्जी का जाना बेहद বেদনাदायक है। उनकी यादें और उनका काम हमारे बीच हमेशा जीवित रहेगा। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है।
মিঠু মুখোপাধ্যায়ের প্রয়াণের খবর অত্যন্ত বেদনাদায়ক। তাঁর স্মৃতি ও তাঁর কাজ আমাদের মধ্যে চিরকাল বেঁচে থাকবে। গভীর শ্রদ্ধা। pic.twitter.com/IUNbvHnXC1
— Prosenjit Chatterjee (@prosenjitbumba) September 21, 2026
कोस्टल रोड पर मौत की रफ्तार: 120 की स्पीड पर रेलिंग तोड़ 75 फीट नीचे गिरी BMW, 3 छात्रों की दर्दनाक मौत
IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल के युग का हुआ अंत
IIT बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी के बाद घमासान: प्रदर्शनकारियों और फैकल्टी आमने-सामने
अफगानिस्तान में पाक की एयर स्ट्राइक: तालिबान ने दी रूह कंपा देने वाली चेतावनी
एशियन गेम्स 2026: गोल की सुनामी, भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से बुरी तरह रौंदा
आगरा में नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
महाराष्ट्र का ग्लोबल मास्टरस्ट्रोक: युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर के द्वार, तीन बड़े संस्थानों में समझौता
दशहरे पर बड़ी खुशखबरी: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान, सस्ती होगी विदेशी शराब और बढ़ेगा निर्यात
फाइव स्टार होटल में डिनर टेबल पर बिनबुलाया मेहमान , कॉकरोच का वीडियो देख भड़के मशहूर डॉक्टर
लालबागचा राजा के दर पर किंग खान : परिवार संग शाहरुख ने लिया बप्पा का आशीर्वाद