आईआईटी बॉम्बे में द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। संस्थान ने घटना के बाद जारी अपने शुरुआती बयानों को लेकर माफी मांगी है और कार्रवाई करते हुए डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संस्थान की माफी और डीन पर कार्रवाई आईआईटी बॉम्बे ने सोशल मीडिया पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों के बारे में पहले दी गई जानकारी अनुचित थी। संस्थान ने स्वीकार किया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी घटना को सार्वजनिक करना गलत है। डायरेक्टर शिरीष बी केदारे ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर डूला को सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
क्या है पूरा मामला? शुक्रवार को 19 वर्षीय छात्र साहिल को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था। संस्थान का दावा है कि साहिल ने परीक्षा के दौरान सवालों के समाधान के लिए पेपर को चैटजीपीटी (ChatGPT) पर अपलोड किया था। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही छात्र ने आत्महत्या कर ली।
प्रोफेसर पर एफआईआर और विरोध प्रदर्शन छात्र की मौत के बाद कैंपस में भारी आक्रोश देखा गया। 400 से अधिक छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गईं। साहिल के परिजनों ने प्रोफेसर पर जातिगत भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (बीएनएस की धारा 108) और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जातिगत भेदभाव के आरोपों पर संस्थान का रुख परिजनों द्वारा लगाए गए जातिगत भेदभाव के आरोपों को आईआईटी प्रशासन ने फिलहाल सिरे से खारिज कर दिया है। संस्थान का कहना है कि मृतक छात्र या उनके परिवार की ओर से एससी-एसटी सेल या किसी प्रशासनिक अधिकारी के पास पूर्व में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
डायरेक्टर का इस्तीफा नहीं हुआ घटना के बाद सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को विराम देते हुए आईआईटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान के डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है। फिलहाल, पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले की गहन जांच जारी है।
IIT Bombay student suicide | IIT Bombay Dean of Student Affairs, Prof. Suryanarayana Doolla, has been suspended with immediate effect. Any further action will be taken following an investigation: IIT Bombay Director Shirish B. Kedare pic.twitter.com/ddCugLPpNi
— ANI (@ANI) September 21, 2026
नवादा: बाथरूम तक पीछा और जबरन गोद में बिठाना , घिनौनी हरकत करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, पिच को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी
7 दिनों में मांगें माफी, वरना जाएंगे जेल: निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव को भेजा लीगल नोटिस
Tata Sierra Dark Edition: ₹13.99 लाख में आई ब्लैक ब्यूटी, प्रीमियम इंटीरियर और धांसू फीचर्स से है लैस
एशियन गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत को मिले 4 पदक, स्वर्ण का इंतजार बरकरार
मिमिक्री विवाद: धमकियों के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि ने रद्द किए 3 बड़े शो
4 करोड़ की नेटवर्थ और 13 करोड़ की कार: लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर उठे सवाल, आयकर विभाग से जांच की मांग
गोलगप्पे की दीवानी हुई गाय: शख्स से जिद कर खाए पानी-पूरी, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
जमुई घटना पर भड़के तेजप्रताप यादव: बोले- बिहार में डर के माहौल के लिए सरकार जिम्मेदार, जवाब नहीं मिला तो होगा आंदोलन
बलिया में दिनदहाड़े सनसनी: ई-रिक्शा से उतरते ही महिला से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुए बदमाश