पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। कबीर ने घोषणा की है कि वे और उनके बेटे व पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद अब चुनावी प्रचार नहीं करेंगे।
कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का आरोप हुमायूं कबीर का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, मैं जिससे भी मिलता हूं, उसे गिरफ्तार किया जा रहा है या धमकी दी जा रही है। अब तक मेरे 25 कार्यकर्ताओं को जेल में डाला जा चुका है। ऐसी स्थिति में प्रचार करना मुमकिन नहीं है।
पुलिस पर तीखा हमला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कबीर ने कहा, पुलिस को जनता के टैक्स से वेतन मिलता है, न कि बीजेपी के लिए काम करने के लिए। अगर उन्हें राजनीति ही करनी है, तो वर्दी उतारकर बीजेपी का झंडा थाम लें। मैं उनके हर हथकंडे का जवाब 6 अक्टूबर को दूंगा।
हिंसा की चेतावनी राजनीतिक तनाव के बीच हुमायूं कबीर ने विवादित बयान देते हुए कहा, 6 अक्टूबर को जो होना है, होगा। अगर इसमें 10 हत्याएं भी होती हैं, तो मुझे परवाह नहीं। चाहे मेरे लोग मारे जाएं या उनके, मैं अब पीछे नहीं हटूंगा।
सोशल मीडिया का सहारा प्रचार बंद करने के बावजूद कबीर ने कहा कि वे पूरी तरह खामोश नहीं बैठेंगे। वे मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेंगे। वहीं, मतदान वाले दिन वे वोटों की हेराफेरी रोकने के लिए खुद जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेंगे।
उपचुनाव की पृष्ठभूमि हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नवादा और रेजीनगर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने नवादा सीट अपने पास रखी और रेजीनगर खाली कर दी थी। अब इस सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं।
उम्मीदवारों की उठापटक रेजीनगर उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। पहले टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने पीछे हटने का फैसला लिया था, लेकिन ममता बनर्जी से चर्चा के बाद उन्होंने फिर से चुनाव मैदान में डटे रहने की घोषणा की है। चुनाव आयोग की निगरानी में होने वाले इस उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
*#WATCH | Murshidabad | Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and Nowda MLA Humayun Kabir says, The issue is that my workers are facing oppression by the police; the police are working for the BJP to ensure a victory for the party s candidate here...I will use social media to… pic.twitter.com/po3H7I19No
— ANI (@ANI) September 20, 2026
मुख्यधारा मीडिया को कैंसर बताने के बाद ट्रंप ने लॉन्च किया अपना टीवी नेटवर्क, CNN पहुंचा कोर्ट
एशियन गेम्स 2026: भारत को मिला पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा
बाजार में चौतरफा तेजी: अनिल सिंघवी ने इन 6 स्टॉक्स में दी खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉपलॉस
ग्रेटर नोएडा में मौत बनकर दौड़ी थार , स्कूटर सवार पति की गई जान, पत्नी गंभीर
भोपाल गरबा विवाद: मुस्लिम कमेटी ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, विधायक के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
तेहरान के आसमान में रहस्यमयी रोशनी: UFO या कोई सैन्य साजिश?
केरल: 40 साल बाद ढहा SFI का किला, ABVP ने संस्कृत कॉलेज में सभी 12 सीटों पर किया कब्जा
जमुई कांड: क्या बिहार फिर लौट आया है ‘जंगलराज’? प्रशांत किशोर और पप्पू यादव ने सरकार को घेरा
महाराष्ट्र का पॉलिटिकल ड्रामा: राहुल गांधी के एक फोन कॉल ने बचा लिया कांग्रेस का विकेट
प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए : इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर घिरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य