क्रिकेट की दुनिया में उम्र महज एक आंकड़ा है , इस कहावत को जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने एक बार फिर सच साबित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इरविन ने 41 साल और 32 दिन की उम्र में शानदार अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया।
इरविन बने नंबर वन इस अर्धशतक के साथ ही इरविन किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए मेन्स वनडे क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया है। नबी ने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल और 286 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था, जो अब तक का रिकॉर्ड था।
दिग्गजों की सूची में शीर्ष पर इस विशेष सूची में इरविन और नबी के बाद तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक हैं, जिन्होंने 2015 में 40 साल और 283 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। सूची में इंग्लैंड के ज्योफ्री बायकाट (40 साल, 226 दिन) और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड (40 साल, 155 दिन) जैसे नाम भी शामिल हैं।
जिम्बाब्वे का अनोखा अनुभव खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में 40 साल से अधिक उम्र के चार खिलाड़ी मैदान पर उतरे। इरविन के अलावा इस फेहरिस्त में ग्रीम क्रेमर, सिकंदर रजा और ब्रेंडन टेलर शामिल हैं, जो टीम के अनुभव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जिम्बाब्वे ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा है। इरविन के 59 रनों के अलावा इनोसेंट काया ने 55 और कप्तान सिकंदर रजा ने नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए।
A second half-century of the series for Craig Ervine — his 25th in ODIs 👏#ZIMvAUS #ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/8AjdsACy1K pic.twitter.com/zFoGufrtbJ
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) September 20, 2026
छक्कों की बरसात: अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, 100 के करीब पहुंची सिक्स मशीन
मातोश्री के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: दिशा सालियन के पिता ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का नोटिस
DUSU चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी का जलवा, छात्रों के बीच बढ़ी पकड़
डूसू चुनाव में हार पर विशेष यादव के गंभीर आरोप, बोले- अचानक 700 वोट पीछे कैसे हो गया?
गेट खुलते ही पिटबुल बना दरिंदा: 6 महीने के मासूम को जबड़ों में दबोचा, मालिक की दलील ने उड़ाए होश
दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने चलाईं 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
UP चुनाव 2027: अखिलेश यादव का मिशन 27 हजार , हर सीट पर भाजपा को घेरने का मास्टर प्लान
हिंदू कट्टरपंथ वाले बयान पर मचा घमासान: CM योगी ने हामिद अंसारी को घेरा, कहा- यह कुछ लोगों की फितरत
उम्र बस एक नंबर है! 41 साल के क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, तोड़ा मोहम्मद नबी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2026: स्वर्ण पदक की तैयारी, टीम इंडिया के साथ जापान गए 3 सीक्रेट खिलाड़ी