जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के दौरान एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़कर क्रिकेट की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
क्रेग इरविन ने 41 साल और 32 दिन की उम्र में अर्धशतक पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस पारी के साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी का पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नबी ने 40 साल और 286 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।
मैच के 35वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर एक रन लेकर इरविन ने अपने करियर का 25वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। इरविन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की सधी हुई पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 शानदार चौके भी जड़े।
वनडे में सबसे अधिक उम्र में 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अब क्रेग इरविन पहले स्थान पर हैं। इस टॉप-5 सूची में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक (40 साल, 283 दिन), इंग्लैंड के ज्योफ्री बायकाट (40 साल, 226 दिन) और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (40 साल, 155 दिन) जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे थे। तीसरे वनडे में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। इरविन के अलावा इनोसेंट काया और सिकंदर रजा (नाबाद 81 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इरविन की इस पारी ने साबित कर दिया कि फॉर्म और अनुभव उम्र के मोहताज नहीं होते।
A second half-century of the series for Craig Ervine — his 25th in ODIs 👏#ZIMvAUS #ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/8AjdsACy1K pic.twitter.com/zFoGufrtbJ
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) September 20, 2026
40 हजार फीस, थाली में कीड़े और बदसलूकी: लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश हॉस्टल में छात्राओं का फूटा गुस्सा
मुंबई कोस्टल रोड पर खौफनाक हादसा: BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत
यूपी चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में ओवैसी! गठबंधन के लिए रखी बड़ी शर्त
हार्दिक पांड्या अभी वनडे के लिए तैयार नहीं, गंभीर ने बताया क्यों नहीं करेंगे जल्दबाजी
7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आज भारत में कदम रखेगा Ai+ Nova 2 Power
स्कूटी पर बेंच का जुगाड़: एक साथ सवार हुए 6 लोग, वीडियो देख इंजीनियर भी हैरान!
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: धोनी के शहर रांची से छिन सकती है टेस्ट मैच की मेजबानी, ये है बड़ी वजह
शेफाली की आंधी में उड़ा बांग्लादेश: 49 गेंदों में जड़ा शतक, भारत ने फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स सेमीफाइनल: शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, बांग्लादेश के सामने खड़ा किया विशाल लक्ष्य
दिल्ली की सड़क पर खौफनाक मंजर: कार के नीचे फंसी बाइक, 500 मीटर तक घसीटता रहा ड्राइवर