आरके पुरम में खौफनाक हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सड़क हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के बोनट के नीचे फंस गई, लेकिन कार सवार ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
पल-पल निकलती रहीं चिंगारियां वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के नीचे फंसी बाइक रगड़ खा रही है, जिससे सड़क पर लगातार चिंगारियां निकल रही थीं। पीछे से आ रहे एक स्कूटर सवार ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार तापस टक्कर लगते ही किनारे गिर गया था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बचने की कोशिश में नाकाम रहा आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे स्कूटर सवारों ने शोर मचाकर कार रोकने को कहा, लेकिन आरोपी ड्राइवर लगातार गाड़ी बढ़ाता रहा। आखिरकार कार रुकने के बाद जब आरोपी को बाहर निकाला गया, तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर क्लास ली और एक महिला ने उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई: ड्राइवर गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसंत कुंज निवासी 73 वर्षीय वेणु गोपाल के रूप में हुई है। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।
नशे में नहीं था आरोपी हादसे के बाद इलाके में यह चर्चा थी कि चालक नशे में हो सकता है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। मेडिकल जांच में यह साफ हुआ है कि हादसे के वक्त आरोपी नशे में नहीं था। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्राइवर ने आखिर गाड़ी क्यों नहीं रोकी।
Yet another arrogant car driver strikes a biker in Delhi and dragging the bike for good 500m. Reportedly from RK Puram Sec3.
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) September 18, 2026
A clear case of “hit and run” and even looks like “drunken driving”.
DL10CZ 7812
For your action @dtptraffic
📹 : IG/akashpatel22022 pic.twitter.com/B9OfQzFvke
हवा में ‘अखाड़ा’ बनी फ्लाइट: यात्रियों में चले लात-घूसे, फटी टी-शर्ट और मची अफरा-तफरी
दार्जिलिंग हनीमून में मातम: बोनफायर में अचानक भड़की आग, नई नवेली दुल्हन बुरी तरह झुलसी
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में दहशत: मंच के पास दिखा ब्लैक कोबरा , सुरक्षा दावों की खुली पोल
जहां हारे केजरीवाल, वहां मतदाता सूची पर मचा घमासान; चुनाव अधिकारी ने दी सफाई
लद्दाख पदयात्रा: मौसम की मार के आगे झुके सोनम वांगचुक, अब इस दिन होगा बड़ा प्रदर्शन
मिशिगन में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, पायलट की बची जान
iPhone 18 की दीवानगी पर सोनू सूद की दो टूक: फोन अपग्रेड नहीं, समाज बदलिए
लालबागचा राजा की शरण में उपराष्ट्रपति: सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई में बप्पा का लिया आशीर्वाद
पिता की मेहनत को सलाम: मुंबई के बेटे ने ऑटो-रिक्शा की रेप्लिका में सजाया बप्पा का दरबार
भारत में iPhone 18 की धूम: स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे दीवाने, आज से शुरू हुई सेल