बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कामसिन थाना क्षेत्र के ओझानगर गांव में एक छोटे बेटे ने संपत्ति की लालच में अपने 85 साल के बुजुर्ग पिता को मौत के करीब पहुंचा दिया। आरोपी ने नशे की हालत में पिता पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।
मामला तब शुरू हुआ जब आरोपी बेटा कुशल गुप्ता अपने बुजुर्ग पिता शंकर गुप्ता पर जमीन के कागजों पर जबरन अंगूठा लगाने का दबाव बनाने लगा। पिता ने अपनी जीवनभर की कमाई (जमीन) को बेटे के नाम करने से साफ मना कर दिया। बस इसी बात से बौखलाए बेटे ने नशे में आपा खो दिया और पिता पर लाठी-डंडों, घूंसों और लातों की बरसात कर दी।
इस पूरी वारदात की फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी बेटा अपने असहाय पिता को बेरहमी से पीट रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई आरोपी के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहा है।
इस घटना के समय बुजुर्ग का बड़ा बेटा कैलाश गुप्ता बेंगलुरु में अपनी नौकरी कर रहा था। जब उसे सीसीटीवी फुटेज मिला और पिता के साथ हुई दरिंदगी का पता चला, तो वह तुरंत गांव के लिए रवाना हो गया। पिता की मरणासन्न हालत देखकर वह सन्न रह गया। कैलाश ने 18 सितंबर को कामसिन थाने पहुंचकर अपने भाई कुशल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बर्बर पिटाई से 85 वर्षीय शंकर गुप्ता शरीर से बुरी तरह टूट चुके हैं। उनकी हड्डियां और आंतरिक अंग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
*यूपी के बांदा जिले का वीडियो है जिसमें कंकाल रुप में तब्दील हो चुके 85 साल के शंकर गुप्ता को उनको छोटा बेटा कुशल गुप्ता बेहरमी से पीट रहा है।
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 19, 2026
जमीन जायदाद को लेकर कलयुगी छोटे बेटे ने पिता को बर्बरता से पीटा। बड़े बेटे कैलाश के अनुसार पिता के साथ हुए इस घटना पुलिस से शिकायत कि… pic.twitter.com/IekhFWj7oX
40 की उम्र में ऐतिहासिक वापसी: ग्रीम क्रेमर ने 8 साल बाद वनडे में रखा कदम, बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या अभी वनडे के लिए तैयार नहीं, गंभीर ने बताया क्यों नहीं करेंगे जल्दबाजी
योगी का बड़ा ऐलान: विपक्ष गिनता रह जाएगा, हम देते रहेंगे नौकरियां
तिहाड़ से खुला काला जठेड़ी का गेट: जुड़वां बेटियों के नामकरण के लिए 6 घंटे की पैरोल, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
सोनीपत में पिटबुल का खौफनाक हमला: 6 महीने के मासूम को नोंचा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजों का सटीक निशाना , भारत के नाम किए दो सिल्वर मेडल
राहुल के कार्यक्रम में कॉमेडी पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगी माफी; फडणवीस ने दी कॉमेडियन बनने की नसीहत
मुंबई कोस्टल रोड पर खौफनाक हादसा: हवा में उछली तेज रफ्तार BMW, पुल से नीचे गिरने से 3 की मौत
ट्रेन में चोरी और सीनाजोरी: बैग में निकलीं रेलवे की चादरें, पकड़े जाने पर महिला का अजीब तर्क
आसमान में गूंजी भारत-जापान की दोस्ती: जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, बताया मेक इन इंडिया का प्रतीक