बिग बॉस के मंच पर हुई तल्ख टिप्पणी बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान का वह रूप देखने को मिला जो पहले कभी नहीं दिखा था। कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के बजाय, इस बार सलमान का निशाना पैपराजी और ट्रोलर्स थे। गुस्से से भरे सलमान ने मंच पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा, अब करो ट्रोल।
बैक शॉट्स के ट्रेंड पर भड़के भाईजान सलमान खान ने पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों के अश्लील तरीके से वीडियो और फोटो लेने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आजकल एक ट्रेंड चल गया है कि गाड़ी से उतरते या बैठते समय कैमरे को जानबूझकर इस एंगल पर रखा जाता है कि शरीर के अंगों का अनुचित शॉट मिल सके। उन्होंने इस प्रवृत्ति को बेहद शर्मनाक बताया है।
घटिया लोग और सख्त चेतावनी सलमान ने सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी महिला को सहज महसूस नहीं करातीं। उन्होंने उन फोटोग्राफर्स को घटिया करार दिया जो सोशल मीडिया पर गेस हू? (पहचानो ये कौन है) जैसे कैप्शन के साथ महिलाओं के बॉडी शॉट्स डालते हैं।
लड़कियों को दी आत्मरक्षा की सलाह सलमान खान ने सभी लड़कियों का पक्ष लेते हुए उन्हें कड़ा रुख अपनाने की सलाह दी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा, मैं उन सभी लड़कियों से कहता हूं कि जब भी कोई ऐसा करे, तो घूम के चमाट मारो। उनसे कहो कि अपनी मां-बहनों के ऐसे शॉट लेकर दिखाओ और उन्हें सोशल मीडिया पर डालो।
क्या पैपराजी सुधरेंगे? पिछले कुछ समय से सलमान खान लगातार पैपराजी की हरकतों पर निशाना साध रहे हैं। बिग बॉस के इस एपिसोड के बाद यह साफ है कि सलमान इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि गरिमा के साथ समझौता करना अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Salman khan taking stand against the back-shots taken of females without their permission!!😭🔥 pic.twitter.com/tO7hnQM6dE
— Nisha🥂 (@Fierce_Soul_) September 19, 2026
असम में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का जत्था पकड़ा गया, 27 लोग हिरासत में
सऊदी अरब पर हमला तो पाकिस्तान भी लड़ेगा जंग, शरीफ बोले- मक्का-मदीना के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
डूसू चुनाव में हार पर विशेष यादव के गंभीर आरोप, बोले- अचानक 700 वोट पीछे कैसे हो गया?
एशियन गेम्स: भारतीय शेरनियों का धमाकेदार प्रदर्शन, जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
19 गेंदों में 37 रन: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़े T20I क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड
सिनेमा की गहरी समझ का सम्मान: संजीव श्रीवास्तव को मिलेगा बेस्ट फिल्म क्रिटिक का नेशनल अवॉर्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत का धमाकेदार आगाज, शूटिंग में 2 सिल्वर के साथ क्रिकेट फाइनल में एंट्री
सात घंटे की आजादी: जेल से गांव पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी, बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल
कटड़ा हेलीपैड पर भीषण आग: मची अफरा-तफरी, हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित
मिमिक्री विवाद: सीएम योगी ने राहुल गांधी को सिखाया संस्कार का पाठ , बोले- यह नारी शक्ति का अपमान