दिल्ली-NCR में बेकाबू रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला है। आरके पुरम इलाके से सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले में एक कार सवार ने बाइक में टक्कर मारी और उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना 17 सितंबर की रात करीब 10:00 बजे की है। मुनिरका गांव का रहने वाला तनिष टोकस अपनी बाइक पर अफ्रीका एवेन्यू रोड के किनारे बैठा था। तभी 73 वर्षीय वेणु गोपाल अपनी कार से भीकाजी कामा प्लेस की ओर से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की तरफ आ रहे थे। कार ने तनिष की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह दूर जा गिरा और बाइक कार के नीचे फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार ने बाइक को नहीं रोका और उसे सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। कार के नीचे फंसी बाइक से सड़क पर घिसटने के कारण भयंकर चिंगारियां निकलती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया, उसे रोका और आरोपी के साथ हाथापाई भी की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरके पुरम पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 281/125(a) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी वेणु गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी की मेडिकल जांच में शराब का सेवन करने की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार तनिष को केवल मामूली चोटें आई हैं।
यह घटना हाल ही में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुई हिट-एंड-रन की घटना के कुछ दिन बाद ही सामने आई है। गुरुग्राम मामले में महिला बाइकर शिवानी चौहान (सिया) को टक्कर मारी गई थी, जिसके बाद मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की सड़कों पर लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं ट्रैफिक सुरक्षा और चालकों की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।
*Yet another arrogant car driver strikes a biker in Delhi and dragging the bike for good 500m. Reportedly from RK Puram Sec3.
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) September 18, 2026
A clear case of “hit and run” and even looks like “drunken driving”.
DL10CZ 7812
For your action @dtptraffic
📹 : IG/akashpatel22022 pic.twitter.com/B9OfQzFvke
सऊदी अरब पर हमला तो पाकिस्तान भी लड़ेगा जंग, शरीफ बोले- मक्का-मदीना के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
रोहित वेमुला जैसी त्रासदी की आहट? स्कॉलरशिप न मिलने से मलेशिया में शोध कर रहे छात्र का छलका दर्द
क्या ईरान के साथ नई डील की ओर कदम बढ़ा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? खाड़ी देशों की बैठक से पहले साफ किया रुख
IND vs AFG: श्रेयस अय्यर की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, अफगानी कप्तान के साथ शेयर की जीत की खुशी
गोद में मासूम, जबड़ों में मौत: सोनीपत में पिटबुल का खौफनाक हमला, CCTV देख कांप जाएगी रूह
उज्जैन का अद्भुत कारनामा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 33.27 लाख दीयों से रोशन हुई क्षिप्रा, बना विश्व रिकॉर्ड
अभिषेक का तूफान और नीतीश का कहर: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदकर किया क्लीन स्वीप
जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा दिल , अफगान कप्तान को साथ लेकर जीता करोड़ों फैंस का प्यार
अभिषेक शर्मा के शिवा सेलिब्रेशन का क्या है राज? शतक जड़कर मैदान पर क्यों की ध्यान मुद्रा?
दिल्ली में खौफनाक वारदात: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, जानवरों ने नोच खाया शव