दिल्ली की पिच पर अभिषेक की आतिशी पारी अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 34 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 11 छक्के और 9 चौके जड़ते हुए 108 रन बनाए। संजू सैमसन ने भी उनका भरपूर साथ देते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया।
नीतीश रेड्डी का जादुई ओवर 222 रनों का पीछा करने उतरी अफगान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी सबसे बड़े काल साबित हुए। उन्होंने अपने एक ही ओवर में 3 विकेट झटककर अफगान पारी की कमर तोड़ दी। सीरीज में कुल 6 विकेट के साथ नीतीश इस टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
अफगानिस्तान की शर्मनाक हार भारतीय गेंदबाजों के सटीक अनुशासन के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 94 रनों पर ढेर हो गई। रवि बिश्नोई ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि अक्षर पटेल को 2 सफलताएं मिलीं। जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने भी 1-1 विकेट लेकर विपक्षी टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।
श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज फतह श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी सीरीज जीत है। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे को भी 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। फ्रेंडशिप कप के तीनों मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा, जिसमें पहले दो मैच भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते, जबकि अंतिम मैच में विशाल स्कोर के दम पर अफगानिस्तान को 127 रनों के भारी अंतर से धूल चटा दी।
As clinical and commanding as it gets 🇮🇳#TeamIndia with a massive 1️⃣2️⃣7️⃣-run victory to clinch the Friendship Cup 3️⃣-0️⃣ 🏆
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#AFGvIND pic.twitter.com/ZDY4ZzdaxY
आगरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर पर चढ़ा दंपती, सड़क पर लेटीं महिलाएं
कुएं में घुसा विशालकाय अजगर, शख्स की दिलेरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
किशाऊ प्रोजेक्ट: उत्तर भारत के जल संकट का मास्टर प्लान , छह राज्यों में बनी सहमति
PM मोदी का जन्मदिन: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में महा-रक्तदान अभियान, 2,500 यूनिट का लक्ष्य
लखनऊ हिट-एंड-रन मामला: अपर्णा यादव के लव जिहाद वाले दावे पर सियासी घमासान
बिजनेस क्लास के पैसे लिए, इकोनॉमी में बिठाया: एयर कनाडा पर बुरी तरह भड़के गिप्पी ग्रेवाल
बाढ़ में जनता बेहाल, जन्मदिन पर करोड़ों का खर्च: तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर बोला हमला
सायन ROB प्रोजेक्ट: 5वीं-6ठी लाइन का रास्ता साफ, जानिए कब शुरू होगा ट्रैफिक
मुंबई में ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: भायखला और जे.जे. फ्लाईओवर को जोड़ने वाला केबल-स्टेयड ब्रिज तैयार
दिशा सालियान केस: उद्धव ठाकरे की चेतावनी और सतीश सालियान का तीखा पलटवार