नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के साथ एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अंगदान का संकल्प पत्र भरकर इस नेक मुहिम को नई दिशा दी है।
अंगदान के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च इस अभियान को गति देने के लिए दिल्ली सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। अब दिल्लीवासी घर बैठे अंगदान का ऑनलाइन संकल्प ले सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होते ही डिजिटल शपथ पत्र (Digital Pledge Certificate) तैयार हो जाएगा, जिसे नागरिक आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
एक संकल्प, कई जिंदगियां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान सेवा संकल्प की सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का फैसला किसी दूसरे के लिए जीवन की नई किरण बन सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को सुदृढ़ करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है।
GB पंत अस्पताल में SOTTO की सक्रियता अंगदान और ऊतक प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए दिल्ली सरकार ने जीबी पंत अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) को पूरी तरह कार्यशील कर दिया है। यह केंद्र अंगदान से जुड़ी सभी गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा।
सेवा पखवाड़ा: जन-भागीदारी पर जोर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन बनाना है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री ने SOTTO की वेबसाइट पर पहला रजिस्ट्रेशन कर दिल्लीवासियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
On the birthday of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji, launched Delhi’s Online Organ Donation Pledge Campaign and registered my own pledge to donate my organs.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 17, 2026
Organ donation carries a profound thought within it. Even after one life’s journey is complete, it can become… pic.twitter.com/3Clqgr03Fi
इंदौर की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: कार में पत्नी को दूसरे के साथ देख भड़का पति
बाढ़ में जनता बेहाल, जन्मदिन पर करोड़ों का खर्च: तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर बोला हमला
iPhone 18 Pro के लिए मची दीवानगी: दिल्ली से मुंबई तक रातभर स्टोर के बाहर डटे रहे खरीदार
अभिषेक शर्मा का विस्फोट : 30 गेंदों में जड़ा भारत का सबसे तेज़ टी20 शतक, मैदान पर किया ध्यान
भारत की शानदार जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दरियादिली, विरोधी कप्तान को जीत के जश्न में किया शामिल
वडनगर में गूंजी एकनाथ शिंदे की गुजराती: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले- इस धरती पर आना गर्व की बात
अब खुद रोबोट बना रहे हैं रोबोट: चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा नया मॉडल
महाकाल की शरण में नितिन नवीन: प्रधानमंत्री मोदी पर बनी रहे बाबा की कृपा
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाकर CJP ने घेरी सरकार, शिक्षा मंत्री को दी चेतावनी
अभिषेक शर्मा का सुपरसोनिक शतक: पावरप्ले में भारत का ऐतिहासिक धमाका