वडनगर की पावन धरा को किया नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाकाल के अवसर पर गुजरात के वडनगर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंच संभालते ही सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपना संबोधन सीधे गुजराती भाषा में शुरू किया।
शिंदे ने कहा, वडनगर नी पावन धरती ने शत-शत नमन। वडनगर ना सपूत आज देश और दुनिया के लाडले बन गए हैं। आज इस धरती पर आकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
शिवसेना की ओर से दीं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री शिंदे ने महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता और शिवसेना की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि एनडीए की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल के जन्मदिन को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया था, क्योंकि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में 25 वर्षों तक देश की निरंतर सेवा की है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी की इन 25 वर्षों की ऐतिहासिक सेवा का लाभ देश के हर गरीब तक सरकारी योजनाओं के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
हिमालय की ऊंचाई और अरब सागर सी गहराई पीएम मोदी के व्यक्तित्व का बखान करते हुए शिंदे ने कहा कि उनके लिए उम्र के आंकड़े मायने नहीं रखते, बल्कि उनके काम की ऊंचाई देखी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके कर्तृत्व की तुलना हिमालय की ऊंचाई से की जा सकती है, जबकि जनता के प्रति उनके सेवा-भाव को अरब सागर की गहराई से मापा जा सकता है।
शिंदे ने भावुक होते हुए कहा, कभी वडनगर की गलियों से जो बाल-स्वर गूंजा था, आज वही प्रखर आवाज पूरी दुनिया में गूंज रही है।
सेवा से समर्पण की यात्रा अपने संबोधन के अंत में शिंदे ने वडनगर से वाराणसी तक के सफर को एक ऐतिहासिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल भौगोलिक दूरी नहीं है, बल्कि यह संकल्प से परिवर्तन और विकसित भारत की ओर बढ़ने का एक अद्भुत सफर है।
सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे के इस गुजराती संबोधन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
*Vadnagar, Gujarat: On the occasion of Prime Minister Narendra Modi’s birthday, Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, Today is a very happy occasion as I have got the opportunity to visit this sacred and inspiring land of Vadnagar. I bow to this holy land and pay… pic.twitter.com/u7EWZeDUg0
— IANS (@ians_india) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 30 गेंदों में मचाया कोहराम, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
अंबोली वॉटरफॉल पर मौत का साया: गोद में बच्चा लिए शख्स के कंधे पर गिरा विशाल सांप, मची अफरातफरी
अभिषेक शर्मा का विस्फोट : 30 गेंदों में जड़ा भारत का सबसे तेज़ टी20 शतक, मैदान पर किया ध्यान
सेवा का संकल्प: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगरी में विद्यार्थियों को मिलीं निशुल्क कॉपियां
चिरंजीवी की काका संक्रांति पर ही होगी रिलीज, मेकर्स ने देरी की सभी अफवाहों को किया खारिज
आसमान में खुला पैराशूट और बना इतिहास: पहली बार कॉम्बैट डॉग ने हैंडलर संग भरी उड़ान
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: पुतिन ने की तारीफों की बौछार, ट्रंप ने दी बधाई, क्या रूस-अमेरिका के बीच फंसा भारत?
पेरिस की वो सीक्रेट डिप्लोमेसी : जिसने मनोज जरांगे का 20 दिन लंबा अनशन खत्म कराया
बागपत के आइंस्टीन चाचा की धमाकेदार वापसी: फिर सोशल मीडिया पर मची खलबली
नासिक: नगर पंचायत अधिकारी की टेबल पर छोड़े आवारा कुत्ते, विरोध का यह अनोखा तरीका वायरल