नगरी (धमतरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगरी विकासखंड में सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिहावा, देवपुर और फरसिया स्थित शासकीय हाईस्कूलों में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें निशुल्क कॉपियां वितरित कीं।
शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गरीबों के जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं पादप औषधीय बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने अभावों में जीवन देखा है, इसलिए वे आम जन की पीड़ा को बेहतर समझते हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।
स्वस्थ और समृद्ध भारत का सपना जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस विशेष दिन को एक उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों की शिक्षा मात्र एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विकसित भारत में युवाओं की भूमिका भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की राह में युवा शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं, कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में इनकी रही सक्रिय भागीदारी इस पहल के दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, अजय ध्रुव, मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, स्थानीय सरपंच, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों और शिक्षकों ने भी इस सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगरी में भाजपा नेताओं ने सिहावा, देवपुर और फरसिया के शासकीय हाईस्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियां वितरित कीं। @DhamtariDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/2UL3jXeMeL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 17, 2026
Hyundai Bayon: हुंडई की नई एसयूवी मचाएगी धमाल, जानें क्या होगा खास और कब होगी लॉन्च
म्यूजिक का शाहरुख हूं, पर गुस्सा सलमान वाला है : अमाल मलिक ने ट्रोल्स को दी सख्त चेतावनी
अस्सलाम वालेकुम और इंशाअल्लाह पर विवाद; जानें कौन हैं IPS बुशरा बानो और क्यों हुआ ट्रांसफर?
क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का दौर? रेस में पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा
क्लीन स्वीप की तलाश में भारत: भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: काशी से वडनगर तक उत्सव, राजनाथ-योगी ने बांटे प्रसाद
बागपत के आइंस्टीन चाचा की धमाकेदार वापसी: फिर सोशल मीडिया पर मची खलबली
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, बाढ़ के बीच बेशर्म सेलिब्रेशन पर उठाए सवाल
अंबोली वॉटरफॉल में खौफनाक पल: गोदी में बच्चा लिए शख्स के कंधे पर आ गिरा विशाल सांप
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: पुतिन ने की तारीफों की बौछार, ट्रंप ने दी बधाई, क्या रूस-अमेरिका के बीच फंसा भारत?