तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी, दोनों ही गुट आगामी उपचुनावों में पार्टी के पुराने नाम और फूल-घास वाले चुनाव चिह्न का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया है कि विवाद सुलझने तक ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम का इस्तेमाल दोनों में से कोई भी गुट नहीं करेगा। हालांकि, उन्हें छूट दी गई है कि वे अपने नए नाम में मूल पार्टी के नाम का जिक्र कर सकते हैं। आयोग ने दोनों पक्षों से 18 सितंबर की सुबह 11 बजे तक तीन-तीन नए नाम और चुनाव चिन्हों के विकल्प मांगे हैं।
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने पहले ही टीएमसी के नाम और जोड़ा फूल चिह्न के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया था, जिसके चलते विवाद गहरा गया। अब आयोग द्वारा सिंबल फ्रीज कर दिए जाने से इन उम्मीदवारों को नए चिन्हों के साथ जनता के बीच जाना होगा।
इस फैसले से पहले चुनाव आयोग ने दोनों गुटों की अलग-अलग सुनवाई की। ऋतब्रत बनर्जी गुट ने उपचुनावों से पहले सिंबल को लेकर तत्काल समाधान की मांग की थी, ताकि मतदाता भ्रमित न हों। वहीं, ममता बनर्जी गुट ने किसी भी तरह के अंतरिम आदेश का पुरजोर विरोध करते हुए इसे आधारहीन बताया था।
आयोग अब नए नामों और चिन्हों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध फ्री सिंबल की सूची से ही दोनों गुटों को नए निशान चुनने होंगे। इस फैसले ने ममता बनर्जी के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश कर दी है, क्योंकि उन्हें अब अपने समर्थकों के बीच नए चुनाव चिह्न को लेकर प्रचार करना होगा।
भारत के चुनाव आयोग ने AITC के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में अंतरिम आदेश जारी किया है; आयोग का कहना है कि अरूप रॉय (याचिकाकर्ता) और ममता बनर्जी (प्रतिवादी) के नेतृत्व वाले किसी भी गुट को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं होगी;
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
दोनों में से किसी भी… pic.twitter.com/hsFyIQx9q2
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
सतना का शर्मनाक वीडियो: दोस्त से संबंध बनाने से किया मना, तो सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा
iPhone 18 का जादू: दिल्ली से मुंबई तक स्टोर के बाहर रात भर डटे रहे दीवाने, पहली झलक पाने को मची होड़
UGC NET जून 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का रिजल्ट घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक
सैमसंग का तगड़ा झटका: Galaxy S26 सीरीज समेत इन महंगे फोन्स की बढ़ सकती है कीमत
अभिषेक शर्मा का अद्भुत विस्फोट : 30 गेंदों में शतक जड़ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की
अमेरिका: ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, पायलट ने कूदकर बचाई जान
अभिषेक शर्मा का तूफान और भारत का धमाकेदार क्लीन स्वीप, अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदा
तनाव के बीच न्यूयॉर्क पहुंचेंगे ईरानी राष्ट्रपति, अमेरिका ने दी सशर्त मंजूरी
अब खुद रोबोट बना रहे हैं रोबोट: चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा नया मॉडल