अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में रणबीर कपूर पूजा के बाद पंडित जी द्वारा दिया गया प्रसाद लेने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान गणेश के दर्शन के बाद निकलते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही पंडित जी उन्हें प्रसाद का डिब्बा देते हैं, रणबीर उसे स्वीकार करने के बजाय वहां मौजूद पैपराजी को थमा देते हैं। अभिनेता का तर्क है कि वह फिलहाल डाइट पर हैं, इसलिए प्रसाद नहीं ले सकते। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स ने कर दी आलोचना वीडियो देख नाराज यूजर्स ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, हमें भी आपकी फिल्म देखने से परहेज है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, इन्हें भगवान राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया है, लेकिन इनमें भक्ति की कमी दिखती है। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक दावा कर दिया है कि डाइट का बहाना बनाकर प्रसाद को ठुकराना उनकी आने वाली फिल्म रामायण के लिए भी नकारात्मक साबित हो सकता है।
अंजलि अरोड़ा का तीखा वार इस विवाद पर कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, प्रसाद केवल मीठा नहीं, भगवान का आशीर्वाद होता है। उससे वजन नहीं बढ़ता, बल्कि सदबुद्धी मिलती है। थोड़ा-थोड़ा प्रसाद जरूर ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि भगवान किसी भी रूप में मिल सकते हैं। अंजलि की इस बात को इंटरनेट पर रणबीर कपूर पर किए गए तंज के रूप में देखा जा रहा है।
सीता के रूप में नजर आएंगी अंजलि गौर करने वाली बात यह है कि अंजलि अरोड़ा जल्द ही आगामी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा में माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अपने इस रोल को लेकर अंजलि ने कहा कि उन्होंने इस भूमिका को नहीं चुना, बल्कि उन्हें खुद भगवान राम और सीता मां ने चुना है।
कब रिलीज होगी फिल्म? अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अंजलि के साथ देव शर्मा भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा, रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि अंजलि अरोड़ा का यह बयान और फिल्म का चित्रण दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाता है।
Wohoo 🎉 What an answer by #AnjaliArora!
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) September 17, 2026
Now her film will sell a 100 tickets more, crazy hi ho gaya 🏹#Ramayana #RanbirKapoor pic.twitter.com/PNIaoP4KMr
ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न: 1965 की जंग पर रक्षा मंत्री के विरोधाभासी बयानों से घिरी पाकिस्तान सरकार
मोदी का जन्मदिन: जब भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास को याद कर कही ये बड़ी बात
टाटा का चंद्र : एन. चंद्रशेखरन फिर संभालेंगे कमान, बोर्ड ने तीसरी बार जताई मुहर
अखिलेश यादव की बेचैनी पर ओपी राजभर का तंज, बोले- सत्ता के लिए कुछ भी बोल रहे हैं सपा प्रमुख
मिग-29 क्रैश का झूठा वीडियो: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का सच जानकर रह जाएंगे दंग
काशी में भव्य उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक
तत्काल टिकट चाहिए? कन्फर्म सीट पाने के लिए बुकिंग से पहले अपनाएं ये ‘प्रो-टिप्स’
सेमीकॉन इंडिया 2026: दुनिया देख रही भारत का दम, पीएम मोदी ने पेश किया चिप-मेकिंग का विजन
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान का बड़ा दावा, कहा- आदित्य ठाकरे ने अपराध किया है, सबूत मौजूद हैं
76 के हुए प्रधानमंत्री मोदी: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक से मिली बधाई, जानें किसने क्या कहा