यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। विद्रोही संगठन ने इस घटना का एक विस्तृत वीडियो भी जारी किया है, जिसमें विमान के जलते हुए मलबे को साफ देखा जा सकता है।
हूथियों का दावा: स्थानीय मिसाइल से किया ढेर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के अनुसार, यह विमान मारिब प्रांत के हवाई क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई कर रहा था। विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने इस विमान को मार गिराने के लिए स्थानीय स्तर पर निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया।
वीडियो में कैद तबाही का मंजर हूतियों द्वारा जारी 4 मिनट के वीडियो में विमान को निशाना बनाने से लेकर उसके क्रैश होने तक के दृश्य हैं। रात के दृश्यों में जमीन पर आग की ऊंची लपटें और धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। दिन के दृश्यों में रेगिस्तानी इलाके में बिखरा हुआ धातु का मलबा, जल चुका ढांचा और सऊदी विमान का निशान वाला वर्टिकल स्टेबलाइजर दिखाई दे रहा है।
मक्का पर हमले के आरोपों से बढ़ा तनाव इस घटना के साथ ही क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। सऊदी गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मक्का शहर को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि सऊदी एयर डिफेंस ने मक्का की ओर आ रहे एक ड्रोन को नष्ट कर दिया है। उन्होंने इसे पवित्र स्थल की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया।
हूतियों ने आरोपों को नकारा सऊदी अरब के दावों को हूतियों ने सिरे से खारिज किया है। विद्रोही गुट ने मक्का को निशाना बनाने की बात को मनगढ़ंत झूठ करार दिया है। हूतियों ने उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि सऊदी शासन खुद पवित्र स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है और वे यमन के किसी भी तीर्थ स्थल को निशाना नहीं बना रहे हैं।
बढ़ता गया संघर्ष का दायरा यह घटना पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष का एक नया और खतरनाक मोड़ है। एक तरफ हूतियों के लगातार आक्रामक हमले और दूसरी तरफ सऊदी अरब द्वारा हवाई कार्रवाई, इस पूरे क्षेत्र को और अधिक अस्थिरता की ओर धकेल रही है। फिलहाल, सऊदी सरकार की ओर से विमान खोने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
The wreckage of a Saudi F-15 fighter jet in Marib, Yemen, after the Houthis claimed they shot down the aircraft on September 16.
— Ebrahim Zolfaghari (@IranTimes72) September 16, 2026
The Houthi claim remains unverified, and Saudi authorities have not confirmed the loss. pic.twitter.com/nkphzdmM54
सुब्बुलक्ष्मी का मधुर संगीत सुन भावुक हुईं निर्मला सीतारमण, कहा- उनकी आवाज से जागते हैं भगवान
छाती पर गुदवाया अगले PM योगी : मुस्लिम वकील के अनोखे टैटू ने मचाई सनसनी
सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत 3 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन
आज की 10 बड़ी खबरें: मक्का पर ड्रोन हमला, भारत-पाक नौसैनिक टकराव और ट्रंप-फेड में तकरार
EPF निकासी अब पहले से कहीं ज्यादा आसान: सरकार ने बदले नियम, घर बैठे निकालें अपना पैसा
हिमाचल का सायर पर्व और एंटी-चिट्टा अभियान: ऊना और मंडी में गुरुवार को रहेगी छुट्टी
EPFO लिमिट 25,000 हुई: क्या आपकी इन-हैंड सैलरी घटेगी? जानें आपकी जेब पर असर
सिद्धरामैया के गृहप्रवेश में गोपूजा पर छिड़ा विवाद, क्या है पूरा मामला?
UPI पर विदेशी दबाव का आरोप बेबुनियाद: सरकार ने साफ की स्थिति, जानें क्या बदलेगा 15 अक्टूबर से
रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा: अमेरिका का नया बिल भारत-चीन की ऊर्जा सुरक्षा पर बढ़ाएगा दबाव