आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या वाकई इंसानियत के लिए खतरा है? इस सवाल पर पूरी दुनिया दो धड़ों में बंटी हुई है। एक तरफ एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज इसके खतरों को लेकर डरे हुए हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी बहस को ही धोखा करार दिया है।
स्टेज पर हुआ दिलचस्प वाकया लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑल-इन समिट के दौरान ट्रंप ने अपनी बात को साबित करने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया। उन्होंने लाइव इवेंट के मंच से ही एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग को फोन लगा दिया। जब हुआंग ने स्पीकर पर फोन लिया, तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो शख्स दुनिया की सबसे जटिल चिप बना सकता है, वह फोन को स्पीकर पर रखना नहीं जानता।
AI को बताया भविष्य का तेल ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि AI का डर फैलाना एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने डेटा सेंटर्स को भविष्य का तेल बताते हुए कहा, अगले 20-25 सालों में AI डेटा सेंटर्स तेल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। यह इंटरनेट से भी बड़ी क्रांति है। जो AI की दौड़ जीतेगा, वही पूरी दुनिया पर राज करेगा।
चीन की ओर इशारा ट्रंप ने सीधे तौर पर चीन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में AI की रफ्तार को धीमा करने की कोशिशों से अगर किसी को खुशी हो रही है, तो वह चीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग AI डेटा सेंटर्स के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वे अनजाने में उन ताकतों (चीन) के हाथों की कठपुतली बन रहे हैं जो अमेरिका को इस दौड़ में पीछे देखना चाहते हैं।
रोबोट्स के कब्जे का डर निराधार AI के जानलेवा होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा, रोबोट्स दुनिया पर कब्जा नहीं करेंगे, यह पूरी बात एक झूठ है। उन्होंने यह जरूर माना कि इंडस्ट्री को सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम इस सेक्टर की ग्रोथ को ही रोक दें।
क्या है असली विवाद? हाल ही में कई टेक विशेषज्ञों और एंथ्रोपिक के पूर्व कर्मचारियों ने दावा किया था कि AI से मानवता के खत्म होने की 10 प्रतिशत संभावना है। इसी के चलते सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क जैसे दिग्गज कड़े रेगुलेशन की मांग कर रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप इस राय से बिल्कुल अलग रुख अपनाए हुए हैं। वे अमेरिकी कंपनियों पर लगाए जा रहे कड़े प्रतिबंधों को देश की प्रगति के लिए खतरा मानते हैं।
MUST SEE: Amazing moment as President Trump calls Nvidia CEO Jensen Huang while he s on stage at the All-In Summit.@POTUS on AI Doomerism: “I m telling you, it s all a hoax… and we re not going to let that happen.” pic.twitter.com/ZP8cCaSMqG
— The All-In Podcast (@theallinpod) September 14, 2026
सड़क किनारे पसरे पर रुके मुख्यमंत्री साय, मिट्टी का दीया खरीदकर महिला के स्वावलंबन का किया सम्मान
क्या 2029 से पहले देशभर में लागू होगा UCC? अमित शाह के बयान से सियासत गरमाई, विपक्ष ने खोला मोर्चा
IND vs AFG: इन 3 तूफानी बल्लेबाजों पर टिकीं नजरें, आज दिल्ली में अफगानिस्तान की हार पक्की!
भाजपा का ‘60 सेकेंड’ वाला डिजिटल दांव: 37,500 लाभार्थियों की कहानी से बदलेगी चुनावी तस्वीर
बिहार: दरोगा भर्ती और BPSC परीक्षा के खिलाफ सड़कों पर छात्र, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी
10 साल बाद जिम्बाब्वे में ऑस्ट्रेलिया का मिशन 2027 , जानें पूरी डिटेल
मथुरा ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश: शातिर मास्टरमाइंड ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
बिग बॉस 20: किचन में छिड़ी जंग, आम्रपाली की बातों से फूट-फूटकर रोईं माही विज
सुनील गावस्कर की बीसीसीआई को दो टूक: दिग्गजों को सौंपें कमान, तभी बदलेगी क्रिकेट की तस्वीर
नागपुर में गणेश विसर्जन की इको-फ्रेंडली तैयारी: 419 कृत्रिम कुंड तैयार, अब QR कोड से ढूंढें अपने पास का विसर्जन स्थल