दौसा से हुई गिरफ्तारी गुरुग्राम हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं। आखिरकार, पुलिस की एक टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसे दौसा से दबोच लिया।
FIR में जुड़ी हत्या के प्रयास की धारा इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए FIR में अहम बदलाव किए हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी है। दोषी पाए जाने पर इस धारा के तहत 10 साल तक की कैद और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ था हादसा घटना 13 सितंबर की है। महिला बाइकर सिया चौहान अपने ग्रुप के साथ अप्रिलिया RS 457 बाइक पर सवार थीं। गोल्फ कोर्स रोड पर कल्याण बैंसला ने अपनी मारुति सियाज कार से सिया की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि सड़क खाली होने के कारण सिया की जान बच गई, लेकिन उन्हें चोटें आईं। जिस कार से टक्कर मारी गई, वह आरोपी के एक दोस्त की है, जो सेना में तैनात है।
क्या है पीड़िता का आरोप? सिया चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि आरोपी लगातार उनकी बाइक के करीब गाड़ी चला रहा था और गलत इशारे कर रहा था। सिया के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया और रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने जानबूझकर दूसरी लेन में आकर उन्हें टक्कर मारी। सिया ने साफ कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि जानलेवा हमला था, क्योंकि हेलमेट के बावजूद यह स्पष्ट था कि बाइक एक महिला चला रही है।
आरोपी की सफाई दूसरी ओर, गिरफ्तारी से पहले कल्याण बैंसला ने अपने बचाव में तर्क दिया था। उसने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि बाइक कोई महिला चला रही है। बैंसला का कहना है कि बाइकर ग्रुप के अजीबोगरीब ढंग से गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ और वह ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। उसने दावा किया कि भीड़ के डर से वह मौके से भागा और उसका इरादा किसी को मारने का नहीं था। बता दें कि कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और वहां एक जिम चलाता है।
*Caught on Cam: Gurugram Woman Biker Thrown Off Aprilia After Car Rams Her for Asking to Keep Distance#Gurugram - A woman motorcyclist in Gurugram has alleged that a car rammed into her sports bike and fled after she asked the driver to keep a distance. The incident, recorded on… pic.twitter.com/Mq3xdfq83o
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 14, 2026
5000 करोड़ के मालिक, सड़कों पर फैलाया हाथ: बीजेपी विधायक का ये वेश बदल देगा आपका नजरिया!
ट्रॉफी चोरी करने पर मोहसिन नकवी की वाहवाही, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस
हॉकी का महायुद्ध: पंजाब में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहाँ होगा मुकाबला
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एंट्री: सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल, ठाकरे परिवार समेत कई बड़े नाम घेरे में
फुटबॉल का गजराज : जंगल का यह खिलाड़ी मैदान में दिखा अनोखे अंदाज में!
सेमीकंडक्टर हब बनेगा मध्य प्रदेश: इंदौर में होगा बड़ा समिट, युवाओं के लिए खुलेंगे हाईटेक रोजगार के नए रास्ते
टायर बदलते ही हुआ बम जैसा धमाका, सिंगरौली में ड्राइवर की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: हादसा नहीं, यह जानलेवा साजिश थी , पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा
बप्पा की भक्ति में डूबे पीएम मोदी: पीयूष गोयल के घर जाकर की विशेष आरती
UCC पर ओवैसी का तीखा हमला: बराबरी नहीं, मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी