नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले यात्रियों का सब्र मंगलवार को उस समय जवाब दे गया जब स्पाइसजेट की दो उड़ानें 24 घंटे से अधिक समय तक विलंबित रहीं। परेशान यात्रियों ने टर्मिनल के अंदर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
24 घंटे से जारी है इंतजार उड़ान SG 5111 को सोमवार सुबह 7:45 बजे दुबई के लिए रवाना होना था, लेकिन इसे बार-बार टाला गया। Flightradar24 पर भी इस फ्लाइट को कैंसिल दिखाया गया। दूसरी ओर, शाम 6:45 बजे की उड़ान SG 5105 को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की ओर से उन्हें उड़ान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही थी।
टर्मिनल पर विरोध और नारेबाजी लगातार होती देरी और स्पष्ट जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट के भीतर ही धरना दे दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री टर्मिनल के फर्श पर बैठे नजर आए। इस दौरान कई यात्रियों ने स्पाइसजेट चोर है के नारे भी लगाए। यात्रियों की मुख्य मांग केवल वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि उड़ान के समय की सटीक जानकारी और नियमों के अनुसार होटल की सुविधा थी।
ग्राउंड स्टाफ नदारद, एयरपोर्ट प्रबंधन ने की मदद यात्रियों ने शिकायत की कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां मदद के लिए पर्याप्त ग्राउंड स्टाफ मौजूद नहीं था। हंगामे और स्थिति को बेकाबू होते देख दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, फंसे हुए यात्रियों के लिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट की ओर से भोजन और पानी (रिफ्रेशमेंट) की व्यवस्था कराई गई।
क्या बोली एयरलाइन? स्पाइसजेट ने देरी का कारण बताते हुए कहा कि एक विमान के ग्राउंड होने के कारण परिचालन संबंधी मुश्किलें पैदा हुईं, जिससे दोनों उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा, हम वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
फिलहाल प्रभावित यात्री अभी भी अनिश्चितता के बीच एयरपोर्ट पर ही उड़ान के इंतज़ार में बैठे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई फिलहाल सामने नहीं आई है।
@flyspicejet @MoCA_GoI @DGCAIndia @RamMNK
— Nikita (@Nikitabhard161) September 14, 2026
Our Delhi–Dubai SpiceJet was scheduled at 10:20 PM, but kept getting delayed. After reaching the airport, there was no proper ground staff to assist us. Finally, we were told the flight may operate tomorrow at 12:30 PM — not confirmed. pic.twitter.com/08rhNwFBPT
iOS 27 का धमाका: आपके iPhone में आया Apple का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल
अंबानी के घर बप्पा का आगमन: क्रिकेट और ग्लैमर की महफिल में दिखा सितारों का जमावड़ा
गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा में हो सकती है 10 साल की जेल
क्या नाई की कुर्सी पर अब बैठेगा रोबोट? AI ट्रेनिंग के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
इंजीनियर्स डे: सर एम. विश्वेश्वरैया की विरासत और आधुनिक भारत का निर्माण
दूसरे टी20 में रनों की बारिश या स्पिन का जाल? जानिए दिल्ली की पिच का मिजाज
IND vs AFG: दूसरे T20 में टीम इंडिया के लिए काल बन सकते हैं ये 3 अफगानी खिलाड़ी, रहें सावधान!
क्यों खेल रहे हैं उनके साथ? ट्रॉफी विवाद पर ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा
मेरी ऑन द स्पॉट मौत हो सकती थी... , गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़िता का आरोपी से तीखा सवाल
भारत-चीन संबंधों में नया अध्याय: जिनपिंग के लौटते ही ट्रेड की राह के कांटे हटाने पर सहमति