पटना: जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने राजधानी पटना में महिलाओं के साथ संवाद के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में महिलाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए उन्हें आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
चुनाव लड़ें, खर्च की चिंता छोड़ें प्रशांत किशोर ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने महिलाओं से संकल्प लेने को कहा कि वे अपने-अपने वार्ड से नेतृत्व करें।
उन्होंने स्पष्ट किया, अगर आपके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं, तो चिंता न करें। यदि आपके पति या बेटा पैसे देने के लिए तैयार नहीं हैं, तो भी कोई बात नहीं। अगर आप साल भर मेहनत करने को तैयार हैं, तो जन सुराज पार्टी आपकी पूरी मदद करेगी और हम आपको चुनाव लड़वाएंगे।
शराबबंदी पर फिर साधा निशाना पीके ने बिहार में लागू शराबबंदी को एक फर्जी कानून करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वे लगातार कह रहे हैं कि इस कानून को हटाया जाना चाहिए। प्रशांत किशोर के अनुसार, इस कानून से बिहार को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि यह सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों, नेताओं और शराब माफियाओं की कमाई का जरिया बन गया है।
उड़ता पंजाब की तर्ज पर उड़ता बिहार का खतरा प्रशांत किशोर ने गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कानून नहीं हटा, तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार उड़ता पंजाब की तरह नशे की चपेट में होगा। उन्होंने दावा किया कि गांव-गांव और घर-घर में सूखा नशा (ड्रग्स) तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है।
भ्रष्टाचार का लगा आरोप पीके ने कहा कि शराबबंदी जमीनी स्तर पर कहीं भी लागू नहीं है, यह केवल कागजों पर सिमट कर रह गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस व्यवस्था से राज्य सरकार और आम जनता को सिर्फ नुकसान हो रहा है, जबकि इसका फायदा केवल एक विशेष वर्ग के भ्रष्टाचार तंत्र को मिल रहा है।
*पैसों की चिंता छोड़कर चुनाव लड़िए...जन सुराज आपके साथ खड़ा है!! pic.twitter.com/qHRGV48WFS
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) September 14, 2026
समान नागरिक संहिता: अमित शाह का 2029 का लक्ष्य और सहयोगियों के साथ उलझती सियासी गांठ
बप्पा के दरबार में गोविंदा की खास प्रार्थना, पर क्यों गायब दिखीं सुनीता?
बिहार MLC चुनाव: RJD की लिस्ट पर PK का बड़ा हमला, बोले- टिकट बिका है, मेहनत की कोई कीमत नहीं
बलूच विद्रोह की नई लहर: BLA का दावा, पाकिस्तानी सेना की 14 चौकियां कब्जे में
दिल्ली कैपिटल्स का सुपरस्टार मेकओवर: गांगुली, युवराज और चामिंडा वास के साथ बदलेगी किस्मत?
क्या आकिब जावेद की कुर्सी खतरे में? पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत
हनुमान अंश का जलवा: हिंदी बेल्ट के बाद अब साउथ में मचाएगी तहलका, रिलीज डेट पक्की
पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम रेखा गुप्ता का सेवा संकल्प अभियान , दिल्ली में होंगे कई बड़े जनहित के कार्य
महिला एशिया कप फाइनल में जीत के बावजूद फंसी भारतीय तेज गेंदबाज, ICC ने लगाया जुर्माना
राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी बनाएंगे दाऊद-छोटा राजन पर सुपरहिट गेंगस्टर ड्रामा