नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को चीन के लिए रवाना हो गए। शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत आए थे। इस दौरान उनकी मौजूदगी ने वैश्विक कूटनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी।
पीएम मोदी के साथ अहम बैठक सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र भारत-चीन संबंधों को पटरी पर लाना था। दोनों नेताओं ने संस्थागत संवाद, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और सीधी हवाई उड़ानों को फिर से शुरू करने पर विस्तार से चर्चा की।
सीमा विवाद और आपसी सम्मान पर जोर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और चीन के रिश्तों का आधार आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित होना चाहिए। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े मतभेदों को विवादों में तब्दील होने से रोकना दोनों देशों के हित में है।
गाला डिनर से बनाई दूरी शनिवार शाम पीएम मोदी द्वारा ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित गाला डिनर में शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्होंने होटल में आराम करना बेहतर समझा। हालांकि, रविवार को समिट के दूसरे दिन वह पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के साथ फैमिली फोटो में जरूर नजर आए।
सुरक्षा का कड़ा पहरा शी जिनपिंग शनिवार दोपहर एयर चाइना की विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। वे अपनी विशेष आर्मर्ड होंगछी N701 कार में भारत मंडपम पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। उनके साथ एक हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।
वैश्विक मंच पर भारत की धमक ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पर्यावरण और विकास के संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को मां का दर्जा दिया गया है और हमारा मानना है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। वहीं, UNSC (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में भारत की दावेदारी को लेकर चीन और रूस के सकारात्मक संकेतों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping departs from Delhi after participating in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/aO8IME4sum
— ANI (@ANI) September 13, 2026
प्रियंका के हाथ के छोले-भटूरे और राहुल का नॉन-वेज वाला बयान: सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: दिल्ली से दुनिया को मिला नया पावर सेंटर , भारत की कूटनीति के 5 बड़े धमाके
हमारा कप्तान फेल, टीम भी फेल : इंग्लैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने पर रमीज राजा ने लगाई लताड़
कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन, जिनकी BRICS समिट के दौरान दिल्ली में रही खूब चर्चा
राजस्थान में पेपर लीक का अंत: ढाई साल में एक भी परीक्षा नहीं हुई प्रभावित, युवाओं को मिली नई उम्मीद
टेस्ट क्रिकेट के नए कैचिंग किंग बने जो रूट, स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
एकदम हीरो! 80s के लुक में दिखे भारतीय क्रिकेटर, फोटोज देख लोटपोट हुए फैंस
2029 से पहले पूरे देश में लागू होगा UCC, अमित शाह ने तय किया मिशन
क्या ईरानी राष्ट्रपति ने छुए हिंदू धर्मगुरु के पैर? वायरल वीडियो का नो-फिल्टर सच
अंबोली झरने पर पिकनिक बनी खौफनाक: ऊपर से गिरा जहरीला सांप, मची चीख-पुकार