13 साल बाद पूर्वी क्षेत्र का सूखा खत्म ईशान किशन की कप्तानी में पूर्वी क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ड्रॉ कराकर इतिहास रच दिया। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पूर्वी क्षेत्र को विजेता घोषित किया गया। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद पूर्वी क्षेत्र ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।
इशान किशन का जादुई प्रदर्शन इस जीत के नायक कप्तान इशान किशन रहे। किशन ने पहली पारी में दोहरा शतक (270 रन) और दूसरी पारी में 80 रनों की पारी खेली। मैच में कुल 350 रन बनाकर उन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल का नया रिकॉर्ड बनाया। उनके इस प्रदर्शन ने ही पूर्वी क्षेत्र की जीत की नींव रखी।
शमी ने वैभव सूर्यवंशी पर क्या कहा? मैच के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। शमी ने मजाकिया अंदाज में कहा, मेरा करियर 15-16 साल का हो चुका है, जबकि वैभव अभी महज 15 साल का है। मेरा करियर इस बच्चे की उम्र से भी लंबा है।
शमी ने युवा बल्लेबाज को नसीहत देते हुए कहा, उसे काफी फोकस करने की जरूरत है। नाम और फेम मिल चुका है, अब अपने खेल पर ध्यान दो और मजे करो, क्योंकि इसका भविष्य उज्ज्वल है।
100वें प्रथम श्रेणी मैच में मिली ऐतिहासिक जीत यह मुकाबला शमी के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद खास रहा, क्योंकि यह उनका 100वां प्रथम श्रेणी मैच था। शमी ने अपनी गेंदबाजी से दक्षिण क्षेत्र के मध्यक्रम को झकझोर दिया और अहम विकेट चटकाए।
शमी ने कहा, अपने 100वें मैच में दलीप ट्रॉफी जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। अगर आप अपने करियर के हर पड़ाव पर प्रेरित नहीं हैं, तो आपका नजरिया गलत है। खिलाड़ी को हमेशा अपने खेल के अगले स्तर के बारे में सोचना चाहिए।
सीजन का तीसरा खिताब पूर्वी क्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। मैच के आखिरी दिन सात विकेट पर 388 रन पर पारी घोषित होने के बाद मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त पूर्वी क्षेत्र के लिए जीत का आधार बनी।
A special tribute to @MdShami11 ✨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
Praise for Vaibhav Sooryavanshi 👏
A historic win after 13 years 🏆
Two motivating speeches 🗣️
🎥 Step inside the East Zone huddle to catch all the precious moments 🙌#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/F0JSTEUrBq
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जंग के लिए तैयार जिम्बाब्वे, कप्तान नकोमो की हुई दमदार वापसी
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए 6 धुरंधर खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, अब आपकी बारी!
क्या अब मेहंदी आर्टिस्ट की जगह लेगी मशीन? हर्ष गोयनका के पोस्ट ने छेड़ी बहस
समुद्री दैत्य को धोबी पछाड़: एक साथ सक्रिय हुए दो वेदर सिस्टम, 16 सितंबर तक देश भर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला ऑन कैमरा मोबाइल, वार्डन पर गंभीर आरोप
पत्नी को वापस बुलाने का खौफनाक प्लान: पिता ने ही रची अपने 3 साल के बेटे के अपहरण की साजिश
दलीप ट्रॉफी फाइनल: तिलक-वैभव के बीच मैदान पर घमासान, अंपायर से शिकायत के बाद खुला राज
दलीप ट्रॉफी पर ईस्ट जोन का कब्जा: ईशान-वैभव का स्टंप डांस सोशल मीडिया पर वायरल
दलीप ट्रॉफी का विचित्र नियम: बिना मैच जीते कैसे चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम?
सावधान! कल से 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम आज ही निपटा लें