मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिसे दुनिया आज बिट्टू तबाही के नाम से जानती है, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीएससी का छात्र और सोशल मीडिया क्रिएटर बिट्टू अपनी मेहनत से एक मिसाल बन चुका है।
अजनार नदी का कायाकल्प बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर अजनार नदी को साफ करने का संकल्प लिया। शुरुआत में दोस्तों का साथ मिला, लेकिन धीरे-धीरे सब अलग हो गए। इसके बावजूद, उसने हार नहीं मानी और अकेले ही कीचड़ व कचरे से भरी नदी में उतरकर सफाई अभियान जारी रखा। इस काम में उसने अपनी जेब से 30 हजार रुपये से अधिक खर्च किए।
तानाशाही से सम्मान तक का सफर सफाई के दौरान बिट्टू को लोगों के तानों और लाइक्स-व्यूज के लिए नाटक करने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उसने नकारात्मकता को नजरअंदाज किया। आज उसका इंस्टाग्राम फॉलोअर बेस 3 लाख से बढ़कर 1.87 मिलियन के पार पहुंच गया है। उसके जुनून ने उसे सीएम आवास तक पहुंचाया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उसे सम्मानित किया।
नीदरलैंड्स से मिला बुलावा बिट्टू की चर्चा केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रही। नीदरलैंड्स की मशहूर पर्यावरण संस्था द ओशियन क्लीनअप के सीईओ बॉयन स्लैट ने उसकी तस्वीर देख उसे सीधे नौकरी का ऑफर दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हमारे साथ काम करने आओ।
पद्मश्री की पुरजोर मांग सोशल मीडिया पर लोग बिट्टू की तुलना माउंटेन मैन दशरथ मांझी से कर रहे हैं। उसे एक सच्ची प्रेरणा मानते हुए अब आम जनता की ओर से बिट्टू तबाही को पद्मश्री देने की मांग उठ रही है। यूजर्स का मानना है कि उसने साबित कर दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ की नहीं, बल्कि सिर्फ एक दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है।
*भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ से आत्मीय भेंट की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 5, 2026
बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है।
आपकी… pic.twitter.com/hQVbdVYMMf
महिला एशिया कप सेमीफाइनल: क्या फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही
राजस्थान निकाय चुनाव: 162 निकायों में मतदान की शुरुआत, दिग्गजों ने डाले वोट
सऊदी सीमा पर हूतियों का बड़ा हमला: मिसाइलों से तबाह किए हथियारों से लदे ट्रक, जंग की आग तेज
सऊदी के किले दहला रहे हूती: क्या मक्का पैक्ट के जाल में फंस गया पाकिस्तान?
रेस्क्यू के दौरान घायल तेंदुए का खौफनाक हमला, वनकर्मी पर झपटा तो थम गईं सबकी सांसें
पंजाब से नाम कटा, दिल्ली में एंट्री: राघव चड्ढा की वोटर लिस्ट शिफ्टिंग पर मचे सियासी संग्राम की इनसाइड स्टोरी
एक दिन में दो देशों में मैदान पर होगी टीम इंडिया: 28 साल बाद इतिहास दोहराने की तैयारी
बिग बॉस 20: अरिश्फा-आम्रपाली के बीच जोरदार जंग, पहले हफ्ते ही 4 सितारे हुए नॉमिनेट
हैदराबाद की प्रिंटिंग यूनिट में भीषण आग: पेंट सामग्री ने बढ़ाई मुश्किल, दमकल की गाड़ियां मौके पर
हाथ में बंदूक लेकर थाने पहुंची लड़की: मची अफरा-तफरी, पुलिस के भी उड़े होश