यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सीमा पर स्थित अल-वादिआ बॉर्डर क्रॉसिंग पर एक बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है। इस हमले में हूतियों ने सऊदी सैन्य उपकरणों से लदे ट्रकों को निशाना बनाया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हूतियों का दावा है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।
धमाकों से दहला कैंप, जान बचाकर भागे सैनिक हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज में एक फ्रैगमेंटेशन मिसाइल को सीधे सैन्य ट्रकों पर गिरते देखा गया। इसके बाद हुए जोरदार विस्फोटों से पूरा इलाका दहल उठा। कैंप में मौजूद सैनिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। यह कैंप गोला-बारूद और भारी हथियारों का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है।
सऊदी अरब की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी इस हमले के बाद रियाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, हमलों की चपेट में आने से दक्षिणी प्रांत में स्थित कई तेल और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। इस घटना में कम से कम 73 लोगों के घायल होने की खबर है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए कठोर जवाबी कदम उठाएगा।
युद्धविराम टूटने के बाद बिगड़े हालात जुलाई में चार साल पुराना युद्धविराम टूटने के बाद से दोनों पक्षों के बीच हिंसा फिर से चरम पर है। मौजूदा तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है, जिससे तेल की कीमतें तेजी से उछल रही हैं। एक तरफ जहां सऊदी अरब ने हूतियों से लाल सागर में जहाजों को निशाना न बनाने की चेतावनी दी है, वहीं हूतियों ने भी रियाद पर जेल में बमबारी करने और नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
लाल सागर में बढ़ता खतरा जुलाई से हूतियों द्वारा घोषित नौसैनिक नाकेबंदी के बाद से लाल सागर में तनाव और भी गहरा गया है। हूती विद्रोही लगातार सऊदी जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने इस पूरे क्षेत्रीय संघर्ष को और अधिक विस्फोटक बना दिया है।
🚨 #BreakingNews: Footage released by the Yemeni Armed Forces (Houthis) shows ballistic missile strikes hitting incoming military equipment transport trucks from Saudi territory at the Al-Wadiah camp.#Yemen #SaudiArabia #AlWadiah #Military #Geopolitics pic.twitter.com/3kjjGQVgnz
— X-K (@ConflictRadarME) September 7, 2026
प्रेशर में निकलता है मेरा बेस्ट गेम : 270 रन ठोककर ईशान किशन ने खोला अपनी बल्लेबाजी का राज
रेल कॉरिडोर देख नाराज होंगे फूफाजी , वडोदरा से PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
मैं कह रहा हूं ना OUT है... वैभव सूर्यवंशी बने DRS के उस्ताद , फैंस को आई धोनी की याद
क्या उड़ता पंजाब की काली हकीकत लौट आई है? संगरूर में पिता की मौत ने खोली सरकार के दावों की पोल
दिल्ली: शोर मचाने पर टोकना पड़ा भारी, मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या
बिहार बाढ़: लालू यादव का नीतीश पर हमला, कहा- रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
शुभमन गिल के 27 साल: एक होनहार युवा खिलाड़ी से टीम इंडिया के भरोसेमंद कप्तान तक का सफर
अफगानिस्तान का क्रिकेट कैलेंडर तैयार: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ यूएई में होगा महा-संग्राम
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन? जानें टॉप-10 की पूरी लिस्ट और उनकी कमाई का राज
उज्जैन के खड़े हनुमान : इंजीनियरों और मशीनों के आगे क्यों नहीं झुकी आस्था?