₹2 करोड़ के बजट वाली हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, प्रीति जिंटा भी हुईं मुरीद
News Image

नई दिल्ली: निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की लो-बजट धार्मिक फिल्म हनुमान अंश इस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा करिश्मा बनकर उभरी है। बिना किसी बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार कंटेंट के दम पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

₹10 लाख से ₹156 करोड़ तक का सफर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने महज ₹2 करोड़ के मामूली बजट में बनकर तैयार हुई थी। शुरुआती दिन फिल्म ने केवल ₹10 लाख की धीमी ओपनिंग ली थी, लेकिन दर्शकों के जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ ने इसे बॉक्स ऑफिस का सुपरहिट बना दिया।

फिल्म की कमाई की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के 32वें दिन भी इसने ₹10 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन ₹132.13 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹156.20 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शुमार करता है।

प्रीति जिंटा ने की फैंस से अपील फिल्म की लोकप्रियता बॉलीवुड के गलियारों में भी पहुंच गई है। हाल ही में डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने थिएटर में फिल्म देखी और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सीता राम... लोग इसे सिनेमाघरों में बिल्कुल मिस न करें। उनके इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

वरुण धवन बोले- यह दिव्य अनुभव है प्रीति जिंटा से पहले अभिनेता वरुण धवन भी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने पहुंचे थे। उन्होंने फिल्म को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए कहा था, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक दिव्य अनुभव है। बजरंगबली से मेरा बचपन का रिश्ता है और यह फिल्म बहुत सच्चे दिल से बनाई गई है। इससे पहले धुरंधर फेम डायरेक्टर आदित्य धर भी फिल्म के मेकर्स की सराहना कर चुके हैं।

नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म यह फिल्म सुप्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनके भक्ति मार्ग पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या के अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। कम संसाधनों में बनी यह फिल्म साबित करती है कि यदि कहानी और भावनाएं सच्ची हों, तो दर्शक उसे दिल खोलकर स्वीकार करते हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सत्य निकेतन हादसा: मौत का साया बनी बगल वाली इमारत, कल होगी जमींदोज

Story 1

बीसीसीआई की तिजोरी हुई मालामाल: 130 करोड़ की बंपर डील पक्की

Story 1

दिल्ली में शर्मनाक वारदात: शोर-शराबे का विरोध करने पर मणिपुरी म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या

Story 1

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुभमन गिल का धमाका: 35 गेंदों में जड़े 67 रन

Story 1

यूपी का इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन : 9 साल में बदली तस्वीर, 15 लाख करोड़ का निवेश और 65 लाख युवाओं को मिला काम

Story 1

तिरुपति से अयोध्या तक योगी का शंखनाद , अखिलेश ने कहा- चुनावी ढकोसला

Story 1

वडोदरा में गरजे पीएम मोदी: सच की हुंकार से आगे बढ़ रहा देश, विपक्ष पर कसा नाराज फूफाजी वाला तंज

Story 1

उज्जैन के खड़े हनुमान : 40 घंटे की मशक्कत के बाद भी टस से मस नहीं हुई प्रतिमा, अब विशेषज्ञों का सहारा

Story 1

ले लो भैया, ले लो! : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जिद के आगे झुके ईशान किशन, DRS ने दिलाई बड़ी कामयाबी

Story 1

पाकिस्तान: प्यासे जवानों के बीच खूनी जंग, पानी के लिए भिड़े SSG कमांडो और फ्रंटियर फोर्स