बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों एक कार्यक्रम में दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के साथ मंच साझा करते हुए संजय दत्त ने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
क्या था पूरा मामला? कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रताप सरनाईक ने मजाकिया लहजे में संजय दत्त से मराठी में बोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा, आजकल मैं सबको मराठी सिखा रहा हूं। संजय भाई हमेशा हिंदी में बात करते हैं, लेकिन हम सब मराठी समझते हैं, इसलिए आज उन्हें भी मराठी में ही बोलना चाहिए।
संजय दत्त का सधा हुआ जवाब मंत्री की इस बात पर संजय दत्त ने बिना किसी संकोच के जवाब दिया, प्रताप भाई, मैं यरवदा जेल में 6 साल रहा, तब भी मैं मराठी नहीं सीख पाया। बस थोड़ी बहुत ही सीख पाया हूं। इसके बाद उन्होंने मराठी में ही आप सभी को धन्यवाद और हर हर महादेव कहकर अपनी बात पूरी की।
पुरानी दोस्ती का दिया हवाला अपनी बात को संभालते हुए संजय दत्त ने प्रताप सरनाईक के साथ अपने 25 साल पुराने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने निमंत्रण के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे माहौल में तनाव के बजाय हंसी-मजाक का दौर शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस संजय दत्त का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोगों ने उन पर निशाना साधा और कहा कि 50 साल से मुंबई में रहने के बावजूद उन्हें मराठी न आना हैरान करने वाला है।
राजनीतिक दलों पर उठाए सवाल इस मामले पर कई नेटिजन्स ने राजनीतिक दलों को भी घेरा है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, संजय दत्त ने खुलेआम यह स्वीकार किया है। अब क्या एमएनएस (MNS) या उद्धव ठाकरे की पार्टी उन्हें भी वैसे ही टारगेट करेगी, जैसे वे गरीब टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों को करते हैं? वहीं, कई प्रशंसकों का मानना है कि संजय दत्त ने जिस चतुराई से इस स्थिति को संभाला, वह काबिले तारीफ है।
Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldn’t learn Marathi.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026
And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackeray’s party… pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa
31 साल का सूखा खत्म: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का विस्फोटक दोहरा शतक
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 9 सितंबर तक राहत के आसार नहीं, इन 6 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी
आक्रामक जश्न पड़ा महंगा: पाक कप्तान फातिमा सना पर ICC का तगड़ा एक्शन
SDM की कुर्सी पर BJP विधायक: बिहार में सियासी बवाल, रोहिणी आचार्य ने उठाए गंभीर सवाल
36 हजार फीट पर मंडराया खतरा: हवा में बंद हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का इंजन, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग
शर्मनाक: पाकिस्तान के फैंस ने भारतीय महिला क्रिकेटर को कहा मर्द , स्टेडियम का वीडियो वायरल
विधानसभा में जब विपक्षी विधायक के लिए CM विजय ने छोड़ी कुर्सी, वीडियो देख दंग रह गए लोग
#प्रलय के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का खूंखार लुक, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर तबाही तय!
हनुमान अंश की बंपर सफलता के बाद अब सिनेमाघरों में गूंजेगा भक्ति का शोर, खाटू श्याम और साईं बाबा पर बनेंगी फिल्में
चोरी के डर से छत पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, बिहार में वायरल हुआ अनोखा ‘जुगाड़’