सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 अब और भी रोमांचक हो गया है। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वालीं आम्रपाली दुबे ने शो में बतौर कंटेस्टेंट ग्रैंड एंट्री की है। उनके आते ही घर का माहौल एकदम बदल गया है।
आम्रपाली ने सलमान खान को बताई दिल की बात शो के मंच पर सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से उनके पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया। जब सलमान ने पूछा कि उन्हें जीवनसाथी में क्या खूबियां चाहिए, तो एक्ट्रेस ने बिना झिझके तीन शर्तें रख दीं।
आम्रपाली ने कहा, पहला तो वह जिंदा होना चाहिए, दूसरा वह लड़का होना चाहिए और तीसरा उसे लॉयल होना चाहिए। आम्रपाली का यह जवाब सुनकर सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में चुटकी ली।
सलमान का मजेदार रिएक्शन एक्ट्रेस की शर्तें सुनकर सलमान खान रुके नहीं। उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि पहली दो शर्तें तो पूरी की जा सकती हैं, लेकिन तीसरी शर्त लॉयल होने वाली बात मुश्किल है, क्योंकि आजकल कोई लॉयल नहीं होता। सलमान का यह तंज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
निरहुआ का देसी अंदाज आम्रपाली दुबे की एंट्री भी काफी फिल्मी रही। उन्हें शो के मंच तक छोड़ने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार और नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे। निरहुआ का अंदाज हमेशा की तरह देसी था, क्योंकि वे उन्हें छोड़ने के लिए रिक्शा लेकर पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर छाईं आम्रपाली एंट्री के तुरंत बाद से ही सोशल मीडिया पर आम्रपाली की चर्चा तेज हो गई है। फैंस का मानना है कि आम्रपाली की मौजूदगी से शो में मनोरंजन का तड़का दोगुना हो जाएगा। लोग उन्हें शो का एक मजबूत दावेदार मान रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर के अंदर आम्रपाली अपनी ये शर्तें पूरी करने वाला पार्टनर ढूंढ पाती हैं या नहीं।
Contestant #4: Isha Rikhi
— Priya Vatsh 2.0 (@ItsPriyaVatsh) September 6, 2026
Entered with her heartbreak story
Contestant #5: Amrapali Dubey
The Bhojpuri superstar is here, and she is full-on fire and full-on entertainment!
Contestants 6 - Rohed Khan pic.twitter.com/F3bBDPXoMF pic.twitter.com/a3atzUL6u6
McDonald s India के X अकाउंट पर क्यों मची खलबली? इंटर्न की सैलरी और बॉस पर लगे गंभीर आरोप
मिर्जापुर थिएटर बना अखाड़ा: गुड्डू और मुन्ना भैया के फैंस के बीच खूनी जंग, बेल्ट से हुई पिटाई
दिल्ली के मोती बाग में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी इमारत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: दो इमारतें ढहीं, मलबे में दबे छात्रों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू
बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: दो नए कॉलेजों में 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी
सत्य निकेतन हादसा: क्या फिर DU आएंगे पीएम मोदी? अभिजीत दीपके का केंद्र पर तीखा हमला
सत्य निकेतन इमारत हादसा: मलबे में दबे छात्रों को बचाने की जंग, दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सिस्टम पर सवाल
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका
KCL फाइनल: संजू सैमसन का अपमान कर विवादों में घिरे श्रीसंत, हाथ मिलाने से किया इनकार!
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: सत्य निकेतन में गिरी इमारत, मलबे में दबे छात्रों को बचाने की जंग जारी