किस्मत का खेल कब और किस मोड़ पर बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। अमेरिका के इलिनाय के ब्रैडवुड में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने उसकी पूरी दुनिया ही बदल दी।
दोस्त का तोहफा बना जैकपॉट शख्स के जन्मदिन पर उसकी पत्नी ने एक पार्टी रखी थी। इस मौके पर उसके एक दोस्त ने उसे जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लिफाफा दिया, जिसमें लॉटरी के कुछ टिकट थे। शख्स ने इसे महज एक प्यारा सा तोहफा समझा और धन्यवाद कहकर रख दिया। उसे सपने में भी गुमान नहीं था कि यह छोटा सा लिफाफा उसे करोड़पति बनाने वाला है।
अचानक खुला 10 लाख डॉलर का इनाम 8 अगस्त को इलिनाय लॉटरी मिलियन्स 2 के नतीजे घोषित हुए। जब शख्स ने अपने टिकट के नंबरों (11, 17, 22, 26, 36 और 45) का मिलान किया, तो वे सभी विजेता नंबरों से मेल खा गए।
शुरुआत में उसे और उसके दोस्तों को लगा कि शायद उन्होंने मात्र 1,000 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) जीते हैं। इसी भरोसे के साथ वह अपनी पत्नी के साथ इनाम लेने लॉटरी क्लेम सेंटर पहुंचा।
कंप्यूटर ने खोला असली राज क्लेम सेंटर में जब कर्मचारी ने टिकट को स्कैन किया, तो वह मुस्कुराते हुए बोला कि यह इनाम 1,000 डॉलर नहीं, बल्कि पूरे 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) का है। यह सुनकर पति-पत्नी के होश उड़ गए। जहां शख्स हैरान रह गया, वहीं उसकी पत्नी खुशी से भावुक होकर रो पड़ी।
जीत की रकम से अब ये हैं सपने अचानक मिली इस दौलत को लेकर कपल ने भविष्य के कई प्लान बना लिए हैं। शख्स अपनी 40वीं शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए पत्नी के साथ क्रूज ट्रिप पर जाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, वह एक नई कार और गोल्फ कार्ट भी खरीदेगा। साथ ही, वह फ्लोरिडा जाकर अपने परिवार से मुलाकात करेगा और बच्चों को भी इस जीत का जश्न मनाते हुए शानदार ट्रीट देगा।
भाई को आज अलग ही चुल्ल चढ़ी थी 😂
— Suraj Maurya🇮🇳 (@SurajMaurya03) September 5, 2026
लॉन्ग जंप मारकर नाला पार करने निकले थे, लेकिन छलांग और नाले की दूरी का हिसाब थोड़ा गड़बड़ा गया… और भाई सीधे नाले में जाकर लैंड हो गए। 🤣
सोचा था दूसरी तरफ उतरेंगे,
किस्मत ने बोला—पहले नाले का पानी चेक कर लो! 😂😭
जुनून अच्छा है भाई, लेकिन… pic.twitter.com/fc2IPhg5Zo
सहारनपुर मस्जिद विवाद: ओवैसी के मस्जिद शहीद वाले बयान पर साक्षी महाराज का तीखा पलटवार
टीम इंडिया से मात के बाद पाकिस्तान पर मंडराया संकट, क्या सेमीफाइनल में बनेगी बात?
मेट्रो में आम यात्री बने पीएम मोदी, SRCC के शताब्दी समारोह में की शिरकत
दही हांडी उत्सव में मचा कोहराम: 376 गोविंदा घायल, मुंबई में दो मौतों से पसरा मातम
हमें बचाओ... बाहर निकालो : मलबे में दफन हुई छात्रों की उम्मीदें, दिल्ली में इमारत ढहने से कोहराम
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड वाले विज्ञापन पर घमासान, महिलाओं के अपमान पर भड़के नेता
मां दुर्गा और सरस्वती पर अमर्यादित टिप्पणी: नीशू आजाद के पुराने पोस्ट ने मचाया बवाल, अकाउंट डिलीट कर गायब हुईं सोशल मीडिया क्रिएटर?
वैभव सूर्यवंशी का चेपॉक में जलवा: विराट-सचिन वाले क्लब में एंट्री और गेंदबाजों में खौफ
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबे छात्रों को बचाने के लिए लोगों ने उठाये फावड़े
बरेली से देहरादून तक फैला हेरोइन का जाल: कॉलेज छात्रों को निशाना बना रहा था तस्कर, 2.60 करोड़ की खेप बरामद