प्रशांत महासागर इन दिनों कुदरती कहर का केंद्र बना हुआ है। समुद्र में एक साथ तीन शक्तिशाली तूफान सक्रिय हैं, जो मैक्सिको से लेकर अमेरिका के कैलिफोर्निया तक तबाही मचा रहे हैं। करीब एक दशक बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जब एक साथ तीन हरिकेन ने समुद्र में अपना डेरा जमाया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार तूफानों की यह अत्यधिक सक्रियता एल नीनो (El Niño) के कारण है। यह मौसमी प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे भविष्य में और भी बड़े तूफानों की आशंका बनी हुई है।
इन तीनों तूफानों में लोवेल सबसे घातक है। यह कैटेगरी-4 का तूफान है, जिसकी रफ्तार 241 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबे समय तक एक बड़े खतरे के रूप में बना रह सकता है। इसके चलते हवाई के तटीय इलाकों में जानलेवा लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है।
कैटेगरी-1 में तब्दील हो चुका करीना तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। शनिवार तक यह हिलो से 800 मील दूर था और अगले सप्ताह तक इसके पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है। वहीं, मैरी भी कैटेगरी-1 का तूफान है, जो कैलिफोर्निया की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके भी जल्द कमजोर होने के आसार हैं।
प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता अब समुद्र में बन रहे एक नए सिस्टम को लेकर है। दक्षिण-पश्चिमी मेक्सिको के तट पर एक नया दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसके तूफान में बदलने की संभावना 60 प्रतिशत है। यदि यह सिस्टम पूरी तरह विकसित होता है, तो इसे नॉर्बर्ट नाम दिया जाएगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत महासागर में एक साथ तीन हरिकेन का सक्रिय होना दुर्लभ है। आखिरी बार ऐसा साल 2015 में हुआ था, जब किलो , इग्नासियो और जिमेना तीनों कैटेगरी-4 की तीव्रता वाले तूफान बने थे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
A massive 20-foot backwash waves absolutely decimated Aliso Beach in Laguna Beach as El Niño-fueled hurricane swells battered Southern California. pic.twitter.com/ugcQluTkFp
— Valhalla (@ELMObrokenWings) September 5, 2026
PM मोदी की तेरहवीं फेम नीशु आजाद के घर पर पथराव, परिवार की जान को खतरा; स्वतंत्र भारद्वाज पर गंभीर आरोप
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका
अंडमान की नई कमान: दिनेश शर्मा बने उपराज्यपाल, पत्नी ने चुनौतियों पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली के मयूर विहार में युवक की बर्बर हत्या: लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट
मलबे के नीचे 11 दिन जिंदगी की जंग: जिसे परिवार ने मान लिया था मृत, वह वापस लौटीं!
पालघर: दही हांडी के नाम पर अस्पताल में गुंडागर्दी, डॉक्टरों से मारपीट और तोड़फोड़ की धमकी
सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे से आ रही बच्चों की चीखें
ओडिशा में शिक्षा का महा-बदलाव: 45 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, सीएम माझी ने छात्रों को दी सोशल मीडिया से दूरी की सलाह
पटना में गंगा का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंचा पानी, घरों को छोड़ने को मजबूर लोग
Gen Z का अनोखा स्ट्राइक : McDonald s के इंटर्न ने वेबसाइट हैक कर निकाली अपनी सैलरी